Headlines

भुजरिया जुलूस में 5 हजार लोग, विधायक ने घुमाया बनेट:खरगोन में लाठी-तलवार घुमाकर अखाड़े का शक्ति प्रदर्शन; कुंदा नदी में विसर्जन




खरगोन में शनिवार शाम को भुजरिया पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गडरिया मोहल्ला, पहाड़सिंहपुरा और दांगी मोहल्ला से ढोल-ताशे तथा अखाड़े के साथ एक भव्य चल समारोह निकाला गया। इसमें 5000 से अधिक समाजजन शामिल हुए। चल समारोह में समाज के लोगों ने लाठी, बनेट और तलवार घुमाकर अपना कौशल प्रदर्शित किया। 500 से अधिक महिलाएं ज्वारे रूपी माता को सिर पर रखकर आराधना करते हुए जुलूस में शामिल हुईं। मार्ग में जगह-जगह फूल बरसाकर समारोह का स्वागत किया गया। इस आयोजन में खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, पाल समाज के बबलू पाल, मनोज रघुवंशी, सचिन पाल सहित बड़ी संख्या में समाज प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 73 वर्षीय विधायक पाटीदार ने पूजन किया और अखाड़े के दौरान बनेट घुमाकर प्रदर्शन भी किया। यह चल समारोह पाल धर्मशाला से शुरू होकर कुंदा नदी के तट तक पहुंचा। वहां सभी समाजजनों ने ज्वारों का विसर्जन किया। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी और वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। खरगोन में भुजरिया पर्व गडरिया पाल, गडरिया, दांगी, सोनी, लश्करी और प्रजापत समाजजनों का प्रमुख त्योहार है। इस पर्व के लिए 8 दिन पहले घरों में माता के प्रतीक स्वरूप गेहूं और जौ के ज्वारे बोकर उनकी आराधना की जाती है। रक्षाबंधन के अगले दिन, भाद्रपद प्रतिपदा पर, इन भुजरिया की टोकनियों को सिर पर रखकर जुलूस में शामिल हुआ जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *