Headlines

Balotra Chinkara Murder: Hunted, Detained


बालोतरा में फॉक्स लाइट और लाठियों से दो चिंकारों (हिरणों) की हत्या कर दी गई। वन्यजीव प्रेमियों को भनक लगने पर शिकारी मौके से भाग निकले। करीब 2 किलोमीटर तक पीछा करने पर आरोपी अपने घर के सामने चारपाई के पास मृत हिरण और अन्य सामान पटककर फरार हो गए। सूचन

.

घटना धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के भलीसर तेजे की ढाणी गांव में गुरुवार रात करीब 12 बजे की है। आरोपियों के घर के सामने वन्यजीव प्रेमी रात से धरने पर बैठे हैं और पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की मांग कर रहे हैं।

वन्यजीव प्रेमी सतीश विश्नोई का कहना है कि भलीसर गांव में पहले हजारों की संख्या में हिरण थे, लेकिन अब उनकी संख्या आधे से भी कम रह गई है।

हिरण का शिकार कर वन्यजीव प्रेमियों को आता देख घर के आगे फेंककर हुए फरार।

हिरण का शिकार कर वन्यजीव प्रेमियों को आता देख घर के आगे फेंककर हुए फरार।

शिकार की भनक लगते ही पहुंचे वन्यजीव प्रेमी वन्यजीव प्रेमियों ने बताया – भलीसर तेजे की ढाणी के पास दो-तीन युवक फॉक्स लाइट और झुनझुने की मदद से हिरणों का शिकार कर रहे थे। शिकारियों ने दो हिरणों को मार दिया था। हिरणों की चीख और फॉक्स लाइट की रोशनी देखकर वे मौके पर पहुंचे तो आरोपी बाइक पर मृत हिरणों को लेकर भागने लगे।

दो किलोमीटर तक किया पीछा वन्यजीव प्रेमियों के अनुसार, उन्होंने बाइक और अन्य साधनों से शिकारियों का पीछा किया। करीब दो किलोमीटर दूर आरोपी अपने घर के आगे मृत हिरण, लाठी, टॉर्च, झुनझुना और बाइक छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई।

शिकारियों के घर के आगे दो मृत हिरण किए बरामद।

शिकारियों के घर के आगे दो मृत हिरण किए बरामद।

वन विभाग ने सामान जब्त कर तीन युवकों को डिटेन किया सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंजर श्रीराम और रामजीवन गोदरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। टीम ने मृत हिरणों, शिकार में इस्तेमाल किए गए सामान और खून से सनी लाठी को जब्त कर लिया। इसके बाद रातभर भलीसर गांव में सर्च ऑपरेशन चलाकर तीन युवकों को डिटेन किया गया।

धरने पर बैठे वन्यजीव प्रेमी, बड़ी गैंग होने का जताया अंदेशा विश्नोई यूथ टीम के सतीश सियाग ने बताया – पुलिस ने तीन युवकों को डिटेन किया है, लेकिन उन्हें आशंका है कि इनके पीछे कोई बड़ा गिरोह काम कर रहा है, जो शिकार के बाद हिरणों के अवशेष ले जाता है। उन्होंने कहा कि पूरी गैंग का पर्दाफाश होने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

रेंजर श्रीराम ने बताया – डिटेन युवकों से पूछताछ की जा रही है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वन्यजीव प्रेमियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

इनपुट : दिनेश ढाका

शिकार की ये खबर भी पढ़ें …

हिरण का शिकार करते पकड़े गए, मांस बरामद:गांव वालों को देखते ही भागने लगे, बोलेरो से 10 किमी पीछा कर दबोचा

ग्रामीणों और वन्यजीव प्रेमियों की मुस्तैदी से हिरण का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया है। पूरी खबर पढ़िए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *