![]()
करनाल जिले में घरौंडा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने व्यक्ति के ट्रेन से गिरने की संभावना जाहिर की है। घटना की सूचना मिलने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के पास से एक मोबाइल फोन मिला है उसके आधार पर उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पिलर नंबर के पास मिला शव जीआरपी को सूचना मिली थी कि घरौंडा रेलवे स्टेशन के नजदीक पिलर नंबर 106-13-15 के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि व्यक्ति के ट्रेन से गिरने की आशंका है। इसके बाद पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली। उसके पास से एक मोबाइल फोन मिला, लेकिन फोन लॉक है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल पर किसी परिचित का फोन आने के बाद मृतक की पहचान और उसके परिवार के बारे में जानकारी मिल सकती है। कपड़ों से पहचान की कोशिश जीआरपी करनाल की जांच अधिकारी एएसआई सीमा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष है और रंग सांवला है। उसने स्काई ब्लू रंग की कमीज और ग्रे रंग की पैंट पहन रखी है। पैरों में जूते हैं। मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पहचान होने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव एएसआई सीमा के मुताबिक फिलहाल पुलिस मोबाइल फोन के जरिए मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शव को करनाल के मोर्च्युरी हाउस में रखवाया गया है। पहचान होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यदि पहचान नहीं हो पाती है तो पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस द्वारा शव का अंतिम संस्कार करवाया जाएगा। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
Source link
घरौंडा में रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव:चलती ट्रेन से गिरने की आशंका, मोबाइल फोन मिला, पहचान कराने में जुटी पुलिस
