Headlines

हरदोई में आवारा सांड के हमले से युवक की मौत:परिजनों ने लाठी-डंडे से साड़ को भगाया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा




हरदोई में मल्लावां के शुक्लापुर गांव में एक आवारा सांड के हमले से 40 वर्षीय युवक गौरव की मौत हो गई। यह घटना रविवार दोपहर को हुई जब गौरव अपने घर के पास खड़े थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, गौरव पुत्र स्व. सुधाकर अपने घर के बाहर किसी काम से खड़े थे। तभी अचानक एक सांड ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें पटक दिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से गौरव को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। परिजन गौरव को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) मल्लावां ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। मृतक गौरव अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे और खेती-बाड़ी का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी प्रेम कुमारी, बेटी अवन्या और पुत्र अवि शामिल हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों में छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर नाराजगी है। मल्लावां कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *