![]()
पंजजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को थप्पड़ मारते हुए दिखाए गए AI जनरेटेड वीडियो को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया। AAP ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए BJP पर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। अब तीन प्वाइंटों में जानिए क्या है मामला AI जनरेटेड फर्जी वीडियो – वायरल विज्ञापन में दिखाया गया है कि एक सरकारी स्कूल के भीतर एक व्यक्ति मुख्यमंत्री भगवंत मान को थप्पड़ मार रहा है। यह थप्पड़ इसलिए मारा गया क्योंकि शिक्षक बोर्ड पर सब्जियों (‘vegetable’) और हिरण (‘deer’) की गलत स्पेलिंग लिख रहा था। आम आदमी पार्टी (AAP) का रुख – आम आदमी पार्टी ने इस विज्ञापन का कड़ा विरोध करते हुए इसे ‘पंजाब-विरोधी’ और ‘नफरत भरी मानसिकता’ का प्रतीक बताया है। पार्टी का कहना है कि विपक्ष राजनीतिक फायदे के लिए मुख्यमंत्री के पद की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है। विपक्ष (BJP) का पक्ष – यह वीडियो भाजपा की पंजाब इकाई द्वारा शेयर किया गया था, जिसका उद्देश्य राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर कटाक्ष करना था। हालांकि, एक चुने हुए मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारते हुए दिखाने वाले इस विज्ञापन की सोशल मीडिया पर भी तीखी आलोचना हो रही है
Source link
CM मान को थप्पड़ मारते दिखाने पर सियासत गरमाई:BJP पंजाब ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, AAP ने जताई आपत्ति
