Headlines

मोहाली में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा:त्रिशला बिल्डर के गेट पर विवाद; पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया




मोहाली जिले के जीरकपुर की हाई ग्राउंड रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची नगर परिषद की टीम और त्रिशला बिल्डर के कर्मचारियों के बीच बुधवार को विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि टीम के कर्मचारी कार्रवाई छोड़कर सड़क पर बैठ गए और हाई ग्राउंड रोड पर जाम लगा दिया। इससे करीब आधे घंटे तक यातायात पर असर पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और जाम खुलवाया। नगर परिषद की टीम एयरफोर्स अधिकारियों के साथ मिलकर हाई ग्राउंड रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। अधिकारियों के अनुसार, यह सड़क करीब 100 फीट चौड़ी है। बुधवार को त्रिशला बिल्डर से गोपाल स्वीट तक सड़क किनारे के अतिक्रमण हटाए जाने थे। टीम जब त्रिशला बिल्डर के मुख्य गेट के पास पहुंची, तो वहां कर्मचारियों के साथ कहासुनी हो गई। टीम के कर्मचारियों का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान उनके साथ गाली-गलौज की गई और सरकारी काम में बाधा डाली गई। कर्मचारियों ने मारपीट की कोशिश का भी आरोप लगाया। इसके विरोध में टीम के कर्मचारी सड़क पर बैठ गए। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत और समझाने के बाद कर्मचारियों को सड़क से हटाया गया और यातायात सामान्य करवाया गया। टीम ने इस मामले में पुलिस को शिकायत देने की बात कही है। बिल्डर पक्ष ने टीम के आरोपों से किया इनकार दूसरी ओर, बिल्डर पक्ष ने टीम के आरोपों से इनकार किया है। बिल्डर पक्ष का कहना है कि उनकी तरफ से न तो सरकारी काम में बाधा डाली गई और न ही कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। नगर परिषद ने हाई ग्राउंड रोड को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पिछले सप्ताह भी अभियान चलाया था। बुधवार को हुए इस विवाद के कारण प्रस्तावित कार्रवाई पर असर पड़ा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *