Headlines

बलिया में 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न:वाराणसी ने 5 वर्गों में जीते खिताब, अंडर-14 बालिका में आजमगढ़ चैंपियन




बलिया में वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल का दबदबा रहा। मंडल ने बालिका वर्ग के अंडर-17 और अंडर-19 तथा बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-19 समेत कुल पांच वर्गों में खिताब अपने नाम किए। अंडर-14 बालिका वर्ग में मेजबान आजमगढ़ मंडल विजेता रहा, जबकि बालक अंडर-17 का खिताब बरेली मंडल ने जीता। गुरुवार को टाउन पॉलीटेक्निक खेल मैदान पर अंडर-14 बालिका वर्ग का फाइनल खेला गया। इसमें आजमगढ़ मंडल ने वाराणसी को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 बालिका वर्ग का फाइनल बेहद रोमांचक रहा। वाराणसी और आजमगढ़ की टीमें निर्धारित समय में बराबरी पर रहीं। पेनल्टी शूटआउट में भी मुकाबला बराबर रहा, जिसके बाद सडेन डेथ में वाराणसी ने जीत दर्ज की। अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में वाराणसी मंडल ने मेरठ को 2-0 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। बालक वर्ग में भी वाराणसी का दबदबा बालक वर्ग के अंडर-14 फाइनल में वाराणसी मंडल ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 1-0 से हराया। अंडर-17 में बरेली मंडल ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को टाईब्रेकर में 5-4 से मात देकर खिताब जीता। अंडर-19 वर्ग के फाइनल में वाराणसी मंडल ने स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 3-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता टीमों को बांटे पुरस्कार प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन नीरज राय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम गुरुवार शाम करीब 6 बजे संपन्न हुआ। निर्णायकों और अधिकारियों की रही मौजूदगी प्रतियोगिता में अमल कुंवर, मोहम्मद खुर्शीद, पंकज सिंह, अजीत सिंह, चंद्रकांत राय, धर्मेंद्र, अबजार, इंतजार, जमाल, महरूफ, सोनू, पंकज गुप्ता, अशफाक, मोहम्मद गयासुद्दीन, संजय सिंह, संत राम, विनोद कुमार पाल और मनीष कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश यादव, रामाश्रय यादव, शशि प्रकाश राय, राकेश पांडेय, मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, डॉ. एहसान अहमद, अबरार अहमद, विनोद सिंह, रामजनम, अनुज सिंह, दानिश मोहसिन, दुर्गविजय सिंह, दिलीप राय, रमेश सिंह, सत्यप्रकाश और पवन आर्य समेत कई अधिकारी, खेल प्रशिक्षक और आयोजन से जुड़े लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *