![]()
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पानीपत ग्रामीण हलके के गांव बुडशाम में 1 करोड़ 83 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। ग्रामीणों ने इस मौके पर शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। इनमें 12 विकास कार्य शामिल हैं, जिनमें गलियों और खेतों के रास्तों का निर्माण, महिला चौपाल का निर्माण, धानक चौपाल का सौंदर्यीकरण, स्कूल में निर्माण कार्य, एससी चौपाल का नवीनीकरण, पशु अस्पताल में हॉल का निर्माण, भीमराव अंबेडकर भवन का निर्माण और तालाब पर आरसीसी दीवार का निर्माण शामिल है। अंबेडकर भवन में हुए कार्यक्रम में सरपंच अन्नु और सरपंच प्रतिनिधि राहुल ने पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर मंत्री महिपाल ढांडा का सम्मान किया। मंत्री ने कहा कि बुडशाम में विकास कार्यों को गति देना और गांव वालों को बेहतर सुविधा देना उनकी प्राथमिकता है। इसी संकल्प के साथ क्षेत्र के हर गांव में विकास की रफ्तार लगातार बढ़ाई जा रही है। सरपंच ने शिक्षा मंत्री के समक्ष रखी मांगें सरपंच अन्नु और राहुल ने मंत्री महिपाल ढांडा के सामने गांव की कुछ मांगें रखीं। इनमें नहर में पशुओं के लिए घाट बनवाना, गांव के स्टेडियम का सौंदर्यीकरण, बीपीएल परिवारों को प्लॉट देना और कुछ खेतों के रास्ते पक्के करवाना शामिल था। मंत्री महिपाल ढांडा ने भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा और बुडशाम में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस मौके पर जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, जिला पार्षद रेखा, पार्षद संजीव दहिया, पूर्व सरपंच डिडवाड़ी जोगिंदर पूनिया, डीपीओ राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप, पूर्व सरपंच रामरतन महाराणा और देवेंद्र संधू भी मौजूद रहे।
Source link
पानीपत में शिक्षा मंत्री ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास:चौपाल, स्कूल और अस्पताल का निर्माण होगा, 1.83 करोड़ रुपए आएगी लागत
