यूपी में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव मनाया गया। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सोने से सजी चांदी की कामधेनु गाय के दूध से भगवान कृष्ण का अभिषेक किया गया। 11 बजकर 55 मिनट पर 5 मिनट के लिए पट बंद कर दिए गए थे। 12 बजकर 5 मिनट पर भ
.
इसके बाद भगवान को चांदी के कमल पर बिठाकर पंचामृत से स्नान कराया गया। कान्हा को पंचरत्नी पीतांबरी पोशाक पहनाई गई। रत्न-जड़ित मुकुट और आभूषणों से श्रृंगार हुआ। जन्म के समय उज्जैन से आए डमरू और मृदंग वादक मंगल ध्वनि और आनंद संकीर्तन करते रहे।
रात 12:45 बजे प्रतिमा गर्भगृह में रखकर शयन आरती की गई और कपाट बंद कर दिए गए। जन्माष्टमी पर गर्भगृह को 200 किलो चांदी और आकर्षक फूल-पत्तियों से सजाया गया।
वहीं, वृंदावन में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। देशभर से लोग यहां पहुंचे। कृष्ण जन्मोत्सव पर बारिश के बीच 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन पहुंचे। तमाम ऐसे भक्त थे, जो अलग-अलग रूप और वेशभूषा में थे। कोई भालू तो कोई बंदर की वेशभूषा में नजर आया। सभी ‘नंद के घर आनंद भयो’ का जयकारा लगाते रहे।
बांग्लादेश से आए दंपति तपन और जोली पहली बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार पर पहुंचे तो भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे।
काशी, लखनऊ और नोएडा के इस्कॉन मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। अयोध्या के राम मंदिर को भी भव्य सजाया गया। कान्हा के जन्म पर भक्तों ने डांस किया। कानपुर में जन्माष्टमी कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भजन और धार्मिक गीतों पर महिलाओं के साथ जमकर डांस किया।
तस्वीरें देखिए…

जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का दूध से अभिषेक किया गया।

भगवान श्रीकृष्ण को चांदी के कमल पर विराजमान कराया गया। पंचामृत से विधि-विधानपूर्वक स्नान कराया गया।

नंदलाल का कामधेनु के दूध से अभिषेक किया जा रहा है।

मथुरा जन्मभूमि मंदिर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज रहा है।

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं।

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में नंदलाल की आरती की जा रही है।

मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के मनमोहक स्वरूप के दर्शन कर भक्त भावविभोर हैं।

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग है।

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर वृंदावन के प्रेम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पहली बार मथुरा में ड्रोन शो का आयोजन किया गया। आसमान में ड्रोन के जरिए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं दिखाई गईं।

कानपुर में जन्माष्टमी कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी भक्ति में सराबोर नजर आए। उन्होंने भजन और धार्मिक गीतों पर महिलाओं के साथ डांस किया।
योगी ने जन्मस्थान में पूजा की, बोले- आस्था को मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
सुबह CM योगी भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना की। ब्रजवासियों-श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए। जन्मस्थान पर संबोधित करते हुए CM ने कहा- भारत पर कई आक्रमण हुए, लेकिन सनातन की आस्था को कोई मिटा नहीं पाया। जिन्होंने भी दुस्साहस किया, वे मिट्टी में मिल गए। आज उनका नाम लेने वाला भी कोई नहीं है।
योगी ने सपा-कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा-
सरकार की आस्था श्रीकृष्ण, श्रीराम, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी में है, लेकिन जिनकी आस्था बाबर-औरंगजेब में हो, क्या वे आपकी आस्था का सम्मान कर पाएंगे? ये बाबर-औरंगजेब के अनुयायी समाज में जहर घोलने का काम करने जा रहे हैं, क्योंकि कुछ लोग आदत से मजबूर होते हैं। वे बहन-बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगा सकते हैं। हमारी सरकार इनके मंसूबे कभी पूरा नहीं होने देगी।

योगी ने कहा- भगवान राम का भव्य मंदिर जिनको अच्छा नहीं लगता, वे अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि मथुरा-वृंदावन में भी अयोध्या और काशी जैसा भव्य परिसर तैयार हो। हम आपकी भावनाओं के अनुरूप ब्रजभूमि को संवारेंगे। इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

मथुरा में सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की।

सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में बैठकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मंगला आरती के दौरान ढोल-मंजीरों की थाप पर महिलाओं ने जमकर डांस किया।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-
