![]()
रेवाडी सीआईए ने महिला की चेन झपटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की चेन खरीदने वाले ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार किया है। ज्वेलर्स ने 1.75 लाख कीमत की चेन 1.25 लाख में खरीदी थी। इसके बाद चेन को गलाने के बाद आगे पौने दो लाख में बेचकर 50 हजार रुपए कमा लिए। आरोपियों से 1 लाख 40 हजार रुपए बरामद किए। आरोपियों की पहचान गांव बेरली कलां निवासी हर्ष, यूपी के एटा जिले के गांव राई एवं हाल लोनी देहात के चमन विहार निवासी सुमितपाल और दिल्ली शाहदरा की बिहारी कालोनी निवासी अमित वर्मा के रूप में हुई है। मॉर्निंग वॉक कर रही थी महिला रेवाड़ी के सेक्टर-18 निवासी राजवंती ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि 25 अगस्त की सुबह वह अपने घर के पास मॉर्निंग वॉक पर थी। इसी दौरान सफेद वैगर-आर खड़ी थी। जिसमें एक युवक अंदर बैठा था और दूसरा बाहर खड़ा था। जैसे ही वह कार के पास पहुंची तो अंदर बैठे युवक ने कार को स्टॉर्ट कर ली। दूसरे ने पीछे से आकर उसके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। चेन का लॉकेट उसके हाथ में रह गया था। दो दोस्तों ने दिया वारदात को अंजाम शिकायत मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। एसपी ने मामले की जांच सीआईए रेवाड़ी को सौंपी। सीआईए ने प्रभारी संजय कुमार की अगुवाई में दोनों झपटमारों के साथ चोरी की चेन खरीदने वाले दिल्ली के ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार कर लिया। जानिए आरोपियों ने क्या बताया गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। उन्होंने बताया कि छीनी चेन को दिल्ली के शाहदरा (बिहारी कॉलोनी) में सुनार का काम करने वाले अमित वर्मा को बेची। जिसके बदले उन्हें 1 लाख 27 हजाररुपए मिले। सुनार से मिली रकम को उन्होंने आधी- आधी आपस में बांट ली। आरोपियों की शिनाख्त पर पुलिस ने चोरी की चेन खरीदने वाले दिल्ली के ज्वेलर्स को पकड़ा। जिसने बताया कि उसने चेन गलाने के बाद गोल्ड को 50 हजार के मुनाफे पर बेच दिया। पुलिस ने हर्ष से 60 हजार, अमित वर्मा (सुनार) से 50 हजार और सुमितपाल से 30 हजार रुपए और वारदात में प्रयोग वैगन-आर बरामद कर ली। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
Source link
रेवाड़ी पुलिस ने अरेस्ट किए 2 स्नैचर:मार्निंग वॉक कर रही महिला से छीनी गोल्ड चेन, खरीदने वाला दिल्ली का ज्वेलर्स भी अरेस्ट
