Headlines

गुरदासपुर में मंदिर से बाइक और 20 हजार कैश चोरी:लोन चुकाने के लिए ब्याज पर ली थी राशि; मोबाइल भी ले उड़े चोर




पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला में धारीवाल के परशुराम मंदिर में बीती रात चोरी हो गई। चोरों ने मंदिर में घुसकर पंडित की बजाज बाइक, डिक्की में रखे 20 हजार रुपए और एक बटन वाला मोबाइल फोन चुरा लिया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित पंडित का नाम हैप्पी है। उन्होंने बताया कि उनके पिता बीमार हैं और लंबे समय से बिस्तर पर हैं। वहीं गिरने से उनकी मां का चूल्हा भी टूट गया है। लोन किश्त चुकाने के लिए ली थी राशि हैप्पी पंडित अकेले ही सात लोगों के परिवार का गुजारा कर रहे हैं। घर में वह अकेले कमाने वाले सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि लोन की किश्त चुकाने के लिए उन्होंने एक सुनार से 20 हजार रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस पंडित ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनकी मोटरसाइकिल और पैसे जल्द से जल्द ढूंढकर वापस किए जाए। मामले में धारीवाल पुलिस स्टेशन के इंचार्ज जतिंदर सिंह ने कहा कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *