![]()
धर्मशाला के रक्कड़ में गोवंश से कुकर्म करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी घटना के बाद से फरार था। पुलिस टीम ने उसे देर रात पंजाब के पठानकोट से पकड़ा। आरोपी को योल पुलिस चौकी लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बीते कल रक्कड़ क्षेत्र में गोवंश के साथ यह वारदात सामने आई थी। स्थानीय ग्रामीणों को सूचना मिलते ही इलाके में काफी गुस्सा फैल गया। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की और आरोपी की तलाश के लिए टीमें भेजीं। वारदात के बाद हिमाचल छोड़कर भागा आरोपी वारदात के बाद आरोपी हिमाचल प्रदेश छोड़कर पंजाब भाग गया था। पुलिस ने तकनीकी सबूतों और गुप्त जानकारी के आधार पर देर रात पठानकोट में छापेमारी की और उसे पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। वहीं, स्थानीय संगठनों ने प्रशासन से आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
Source link
धर्मशाला में गोवंश से कुकर्म करने वाला अरेस्ट:पठानकोट से पकड़कर लाई पुलिस, वारदात के बाद हो गया था फरार
