Headlines

श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया जन्माष्टमी का पर्व




लोहरदगा|श्री हरि वनवासी विकास समिति द्वारा संचालित रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं विद्यालय के छात्र छात्राओं ने राधा कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भजन एवं नृत्य के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय के आचार्य जनार्दन सिंह ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। साथ ही उनके जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर प्रधानाध्यापिका सुधा देवी, सुधांशु कुमार, सुनीता सिंह, कोमल वर्मा, पिंकी कुमारी, सोनू भगत, मालती देवघरिया, सोनी भगत, संजोता पन्ना सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *