![]()
कटिहार समाहरणालय में अनुकम्पा के आधार पर आदित्य कुमार को निम्न वर्गीय लिपिक (एलडीसी) के पद पर नियुक्ति दी गई है। य ह नियुक्ति उनके पिता स्वर्गीय सतीश कुमार रजक के सेवाकाल के दौरान निधन के बाद राज्य सरकार के प्रावधानों के तहत की गई है। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। सेवाकाल में पिता के निधन के बाद किया था आवेदन प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आदित्य कुमार, डहेरिया चौक स्थित पुराना जूट मिल क्षेत्र के निवासी हैं। उनके पिता स्वर्गीय सतीश कुमार रजक अंचल कार्यालय, कटिहार में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। 5 फरवरी 2022 को सेवाकाल के दौरान उनके निधन के बाद आदित्य कुमार ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। सभी आवश्यक दस्तावेजों की हुई जांच आवेदन के साथ आदित्य कुमार ने शैक्षणिक योग्यता, पारिवारिक सूची, चरित्र प्रमाण-पत्र, निवास, जाति, आय, मृत्यु एवं अनियोजन प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा किए। उन्होंने आश्रित परिवार के अनापत्ति शपथ-पत्र और परिवार के भरण-पोषण से संबंधित अभिलेख भी प्रस्तुत किए। आदित्य कुमार का जन्म 16 फरवरी 2006 को हुआ है और उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिला अनुकम्पा समिति ने दी मंजूरी 13 जून 2026 को आयोजित जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रावधानों के तहत उनके आवेदन की समीक्षा की गई। सभी आवश्यक योग्यताएं पूरी पाए जाने पर समिति ने कटिहार समाहरणालय में उन्हें वेतन स्तर-02 (₹19,900–63,200) पर निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर औपबंधिक नियुक्ति देने का निर्णय लिया। नियुक्ति के साथ सरकार द्वारा स्वीकृत अन्य भत्ते भी देय होंगे। 13 जुलाई तक योगदान देना होगा नियुक्ति पत्र में स्पष्ट किया गया है कि आदित्य कुमार को अपने स्वर्गीय पिता के सभी आश्रित परिवारजनों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी निभानी होगी और इसके लिए शपथ-पत्र भी देना होगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि भविष्य में उनके किसी शैक्षणिक या अन्य प्रमाण-पत्र को फर्जी पाया जाता है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें 13 जुलाई 2026 तक जिला स्थापना शाखा, कटिहार में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
Source link
कटिहार में आदित्य कुमार की अनुकम्पा नियुक्ति:समाहरणालय में निम्न वर्गीय लिपिक पद पर मिली पोस्टिंग
