![]()
रोहतक जिले के गांव मदीना में रेडियो स्टेशन के पीछे एक युवक का शव जली हुई हालत में मिली। सूचना पाकर थाना बहुअकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने मौके पर एफएसएल एक्सपर्ट को भी बुलाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष आंकी गई है, जिसके मुंह से खून निकल रहा था। आरोपी ने युवक की हत्या करने के बाद शव को खुदबुर्द करने के लिए केमिकल डालकर आग लगा दी, ताकि किसी को सबूत ना मिल सके। लेकिन शव पूरी तरह से नहीं जला, जिसके कारण ग्रामीणों ने बॉडी को देखा और पुलिस को सूचना दी। रेडियो स्टेशन के पीछे पड़ा था शव गांव मदीना में रेडियो स्टेशन के पीछे शव पड़ा था, जिसे सुबह ही केमिकल डालकर आग लगाई गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक को मारकर उसे झाड़ियों में फेंका गया और उसके बाद आग लगाई गई। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है। शव की नहीं हुई शिनाख्त थाना बहुअकबरपुर इंचार्ज जसबीर ने बताया कि एक युवक का शव जली हुई हालत में पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
Source link
रोहतक में जली हालत में मिला युवक का शव:मुंह से निकल रहा खून; मर्डर के बाद डेडबॉडी में लगाई आग
