Headlines

Fazilka SSOC Heroin & Arms Seizure


पंजाब में नशे और हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) फाजिल्का ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में बड़ी कार्रवाई की है। 6 और 7 सितंबर को की गई कार्रवाई में टीम ने कुल 2.029 किलो हेरोइन, 5 अवैध पिस्तौल और 5 मैगजी

.

SSOC फाजिल्का ने 6 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर BSF के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया। टीम ने जिला फिरोजपुर के BOP कासो के, BP नंबर 183/3 क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 5 अवैध पिस्तौल और 5 मैगजीन बरामद कीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हथियार पाकिस्तान से अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते तस्करी कर भारत लाए गए थे।

बरामद पिस्तौल की फोटो।

बरामद पिस्तौल की फोटो।

इसके बाद 7 सितंबर को SSOC ने जलालाबाद क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गांव बग्गे के उताड़ के पास नहर वाली सड़क से साजन पुत्र पाला सिंह, निवासी बस्ती बाबा स्वरूप दास, थाना सदर जलालाबाद को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2.029 किलो हेरोइन बरामद हुई।पुलिस को आशंका है कि हथियार और हेरोइन की खेप पाकिस्तान में बैठे तस्करों के जरिए भारत पहुंची थी।

बरामद हेरोइन की फोटो।

बरामद हेरोइन की फोटो।

अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। हथियार बरामदगी के मामले में FIR नंबर 20 के तहत आर्म्स एक्ट और साजन के खिलाफ FIR नंबर 21 के तहत NDPS एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच में तस्करी नेटवर्क के संपर्कों का पता लगा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *