![]()
रोहतक जिले महम में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों के बीच पूर्व विधायक बलराज कुंडू पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें खाने का राशन भी बांटा। इस दौरान भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बजरंग उर्फ बोबी गोयल भी मौजूद रहे। बलराज कुंडू ने कहा कि सफाई कर्मचारी सिर्फ कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि हमारे रोजमर्रा के जीवन का जरूरी हिस्सा हैं। शहर और गलियों को साफ रखने में उनका योगदान बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इनके बिना साफ समाज की कल्पना करना भी मुश्किल है। राशन का सामान दिया हड़ताल के कारण सफाई कर्मचारियों को हो रही परेशानी को देखते हुए कुंडू ने उन्हें खाने का राशन दिया। इस दौरान कर्मचारियों से उनकी मांगों और समस्याओं पर भी बात की गई। बलराज कुंडू ने प्रशासन से अपील की कि सफाई कर्मचारियों की सही मांगों को सुना जाए। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द बातचीत के जरिए इसका समाधान निकाला जाए। उन्होंने जोर दिया कि सफाई व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं को हल करना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए। वहीं, सफाई कर्मचारियों ने भी अपनी मांगों को लेकर बात रखी। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।
Source link
महम में सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे पूर्व विधायक:बलराज कुंडू ने सुनी समस्याएं, राशन का सामान दिया, बोले- समस्याएं सुने सरकार
