![]()
बठिंडा जिले के भुच्चो मंडी में सोमवार देर रात बर्खास्त पटवारी गुलज़ार सिंह (69) की हत्या कर दी गई। दुश्मनी के चलते 2 युवक उनके घर में घुस गए और उन पर धारदार हथियारों से हमला किया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलने पर नथाना थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने परिवार के बयान के बाद दो युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी न्योर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस उनकी तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मौके पर ही हो गई मौत नथाना थाना के SHO जगदीप सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी। कुछ लोग वार्ड नंबर 1 में रहने वाले गुलज़ार सिंह के घर में घुस गए थे। उन्होंने गुलज़ार सिंह पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना में इस्तेमाल हथियार और हमले की पूरी जानकारी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगी। पुलिस टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।
Source link
बठिंडा में बर्खास्त पटवारी का मर्डर:रंजिश के चलते देर रात 2 युवक घर में घुसे, धारदार हथियारों से किए वार
