Headlines

गुरुग्राम में पीजी संचालक को दोस्त ने गोली मारी:घर आकर पॉइंट ब्लैंक से फायर, सिर में बुलेट लगते ही जमीन पर गिरा




हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार देर शाम एक पीजी संचालक को उसके दोस्त ने गोली मार दी। हमलावर ने सेक्टर-14 स्थित उनके घर में ही घटना को अंजाम दिया। दोनों के बीच पैसों के लेनदेन का विवाद चल रहा था। आरोपी ने पॉइंट ब्लैंक से पीजी संचालक के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े। आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया। परिजनों ने उन्हें पास के ही कल्याणी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। कुछ पुलिसवाले कल्याणी अस्पताल भी आए हैं। घायल युवक की पहचान हेमंत कौशिक के रूप में हुई है। पैसों के लेनदेन को लेकर वारदात गुरुग्राम सेक्टर-14 के आचार्यपुरी में शाम करीब 7 बजे आरोपी पीजी संचालक हेमंत के घर पहुंचा। घर के अंदर ही कुछ देर तक दोनों के बीच बातचीत हुई। हेमंत का आरोपी के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। काफी देर तक बहस हुई आसपास के लोगों का कहना है कि हेमंत के घर से तेज आवाजें आ रही थीं। आशंका है कि दोनों के बीच काफी देर तक बहस भी हुई। कुछ ही देर बाद अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए। आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गया। वहीं, हेमंत के सिर में गोली लगी थी। आनन-फानन में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। परिवार में 2 लड़की, एक लड़का हेमंत अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ घर के थर्ड फ्लोर पर रहते थे। उनकी मां ग्राउंड फ्लोर पर रहती थी। परिजनों का आरोप है कि भिवानी निवासी अमरजीत ने हेमंत पर गोली चलाई है। अमरजीत फौज से रिटायर्ड है। SHO बोले- दोस्त ने गोली चलाई सेक्टर- 14 थाना SHO अमित कुमार ने बताया कि हेमंत पर गोली भिवानी निवासी उसके दोस्त ने चलाई है। दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद था। बातचीत के दौरान ही ये विवाद बढ़ गया। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए CIA की टीम लगी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *