Headlines

स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, 6 युवतियां पकड़ीं:कैथल में बिना नाम चल रहा था, डस्टबिन में यूज्ड कंडोम मिले; यूपी-पंजाब की रहने वाली




हरियाणा के कैथल में पुलिस ने बुधवार की शाम को एक स्पा सेंटर पर रेड की। यह स्पा सेंटर ढांड रोड बनी एक बिल्डिंग में थर्ड फ्लोर पर चल रहा था। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सेंटर में अफरा तफरी मच गई और वहां मौजूद युवतियों ने भागने की कोशिश की। मगर, पुलिस ने घेरकर सभी छह युवतियों को पकड़ लिया। पता चला कि यह स्पा सेंटर अवैध रूप से चल रहा था, जिसका कोई बोर्ड भी नहीं लगा था। पकड़ी गईं युवतियों में उत्तर प्रदेश, जालंधर, अमृतसर और नोएडा की रहने वाली हैं। सेंटर को भी यूपी की रहने वाली युवती ही चला रही थी। टीम को मौके से डस्टबिन में यूज्ड कंडोम भी मिले। इसके अलावा कुछ बैग मिले, जिनमें युवतियों के कपड़े भी थे। फिलहाल, पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर सभी युवतियों को थाने भेज दिया है, जहां उसने पूछताछ की जा रही है। उधर, जब यह रेड पड़ी तो वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने इस रेड का वीडियो भी बना लिया। स्पा सेंटर पर रेड पर एसएचओ ने दीं ये जानकारियां… युवतियों से की जा रही पूछताछ सिविल लाइन थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस अब सेंटर में मौजूद युवतियों से पूछताछ कर रही है। पता किया जा रहा है कि इस काम में और कितने लोग शामिल है। कहना है कि समाज में इस तरह की गतिविधियों से गलत संदेश जाता है, पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *