Headlines

फतियाबाद में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर फिर चली गोलियां:बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश युवक, फायरिंग करके हुए फरार




तरनतारन जिले के हलका खडूर साहिब के कस्बा फतियाबाद में इलेक्ट्रॉनिक आइटम के खुराना शोरूम पर बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने दोबारा फायरिंग की है। इस फायरिंग के बाद कस्बा फतियाबाद के कारोबारियों में दहशत का माहौल है। बता दें कि, कुछ दिन पहले ही पुलिस ने दुकानदारों के साथ सुरक्षा को लेकर बैठक की थी। इसके बावजूद फायरिंग की घटना होने से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वारदात के बाद दुकानदारों में दहशत का माहौल डीएसपी बोले- जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी फायरिंग करने वाले मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। दहशत के माहौल के चलते शोरूम के मालिक कैमरे के सामने आने से बचते दिखे। डीएसपी गोइंदवाल हरिंदर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दुकानदार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना के बाद फतियाबाद के कारोबारियों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *