Headlines

गोल्डन टेंपल में प्रकाश पर्व की तैयारियां:विदेश से आए फूलों से सजा, 180 कारीगर दिन-रात जुटे; डेढ़ लाख श्रद्धालु टेकेंगे माथा




श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व शनिवार को गोल्डन टेंपल में मनाया जाएगा। इस दिन डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के यहां माथा टेकने की संभावना है। सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी ने 1604 में दरबार साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया था। तब से लेकर अब तक हर साल प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को लेकर गोल्डन टेंपल को सुंदर फूलों से सजाया गया है, जो विदेश से लाए गए हैं। ये फूल थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया से इंपोर्ट किए गए हैं। 180 कारीगर दिन-रात सजावट के काम में जुटे हैं। गोल्डन टेंपल को सजाने के लिए 100 क्विंटल से अधिक फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिन्हें 10 ट्रकों में लादकर अमृतसर लाया गया। देखिए सजावट की PHOTOS… गुरु ग्रंथ साहिब से जुड़े ये तथ्य, जानिए… गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब में गुरमत समागम आयोजित गुरुवार को गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए गए, जिनके भोग 12 सितंबर को डाले जाएंगे। बता दें, आज (11 सितंबर) गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब में गुरमत समागम आयोजित किया जाएगा। इसमें सिंह साहिबान और पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थे संगत को गुरबाणी और गुर-इतिहास से जोड़ेंगे। श्री हरिमंदिर साहिब तक नगर कीर्तन सजाया जाएगा वहीं, 12 सितंबर को पुरातन परंपरा के अनुसार गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब तक नगर कीर्तन सजाया जाएगा। नगर कीर्तन सुबह 7 बजे रामसर साहिब से निकलेगा और स्वर्ण मंदिर पहुंचेगा। इस दौरान शिरोमणि कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी समेत सिंह साहिबान और प्रमुख शख्सियतें हाजिरी भरेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *