![]()
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की चुराह तहसील के अंतर्गत आने वाले हिमगिरी क्षेत्र की उभरती हुई गायिका पायल सूर्यवंशी ने अपनी सुरीली आवाज और कड़ी मेहनत के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पायल ने देश के प्रतिष्ठित संगीत रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ के ऑडिशन में जगह बना ली है। उनकी इस शानदार सफलता से न केवल चुराह घाटी बल्कि पूरे चंबा जिले में जश्न और गर्व का माहौल है। सीमित संसाधनों में हासिल किया बड़ा मुकाम पायल ने यह मुकाम बेहद कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद अपने दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से हासिल किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पायल की यह सफलता यह साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। चुराह जैसे दुर्गम और जनजातीय क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर के मंच तक पहुंचना बेहद गर्व की बात है। पायल ने अपनी मेहनत से यह दिखा दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच मिलने की देर है। पायल की सफलता पर शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। पहले भी बिखेर चुकी हैं अपनी आवाज का जादू यह पहली बार नहीं है जब पायल ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन किया हो। इससे पहले वह मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो ‘वॉयस ऑफ पंजाब’ (सीजन-16) में भी अपनी गायकी का लोहा मनवा चुकी हैं, जहाँ दर्शकों और जजों ने उनकी खूब सराहना की थी। अब ‘सा रे गा मा पा’ के मंच तक पहुंचना उनकी संगीत यात्रा का एक और ऐतिहासिक पड़ाव माना जा रहा है।
Source link
सुरों के संग्राम में गूंजेगी चंबा की बेटी की आवाज:पायल सूर्यवंशी का 'सा रे गा मा पा' ऑडिशन में चयन, सीमित संसाधनों से चढ़ी सफलता की सीढ़ी
