Headlines

MP Top 10 News Today: Train Knife Attack, Wife Slaps Husband in Hotel, Suicide Note Written with Mehndi


MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

.

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास…

1.चलती ट्रेन में कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: कान काटा, गला रेता, सिर पर चाकू मारे

भोपाल के पास गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में अवैध वेंडरों ने रेलवे कर्मचारियों पर हमला कर दिया। हमले में तीन कर्मचारी गंभीर घायल हुए। आरोपियों ने एक कर्मचारी का कान काट दिया, गला रेतने की कोशिश की और सिर, गले, पेट, सीने व पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। बचाव में एक कर्मचारी की उंगलियां भी कट गईं। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। रेलवे और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

2. मिड-डे मील में 20 करोड़ का घोटाला: रसोइयों के नाम पर किसी और के खातों में पहुंचा पैसा

मध्यप्रदेश में मिड-डे मील योजना के तहत हर महीने करीब 20 करोड़ रुपए के भुगतान में गड़बड़ी सामने आई है। रसोइयों और सहायकों के नाम पर राशि दूसरे बैंक खातों में भेजी जा रही थी। मामले के खुलासे के बाद सरकार ने प्रदेश के करीब 74 हजार रसोइयों और सहायकों के रिकॉर्ड और ई-केवाईसी की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में फर्जी खातों और भुगतान की पड़ताल होगी। पढ़ें पूरी खबर

3. मेहंदी से हाथ-पैर पर लिखा सुसाइड नोट, फिर खाया जहर

छिंदवाड़ा में एक महिला ने हाथ-पैर पर मेहंदी से सुसाइड नोट लिखने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला ने सुसाइड नोट में ससुराल पक्ष के लोगों के नाम लिखते हुए प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद पुलिस ने मौके का वीडियो बनाया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

4. MP के 27 जिलों में बारिश के आसार, 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश के इंदौर समेत 27 जिलों में रविवार को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में तापमान बढ़ा रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन तक प्रदेश में बारिश और गर्मी का मिला-जुला दौर जारी रहेगा। कई इलाकों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर

5. मंत्री के इलाके की सड़क 20 साल से बदहाल: मरीजों को खाट पर ढोने की मजबूरी

सतना जिले में मंत्री के विधानसभा क्षेत्र के एक गांव की सड़क पिछले करीब 20 साल से खराब है। सड़क की हालत ऐसी है कि एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। मरीजों को खाट पर लिटाकर करीब डेढ़ किलोमीटर तक कीचड़ में पैदल ले जाना पड़ता है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर

6. ट्विशा केस: जिम बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू, AIIMS ने CBI को सौंपी रिपोर्ट

ट्विशा शर्मा मौत मामले में दिल्ली AIIMS की फॉरेंसिक टीम ने 11 पेज की रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंप दी है। रिपोर्ट में जिम बेल्ट पर ट्विशा के स्किन टिश्यू मिलने का उल्लेख किया गया है। अब CBI रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों का विश्लेषण करेगी। मामले की जांच पहले से ही केंद्रीय एजेंसी के पास है। पढ़ें पूरी खबर

7. होटल में युवती के साथ मिले पति को पत्नी ने पीटा, VIDEO वायरल

रीवा में पत्नी ने अपने पति को एक युवती के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया। बताया गया कि महिला करीब दो घंटे तक पति की रेकी करती रही। कमरे में घुसते ही उसने पति को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दोनों की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। पढ़ें पूरी खबर

पॉजिटिव खबर

8. लाड़ली बहनों के खाते में जारी हुई किस्त: CM बोले- इसी महीने MP में लागू होगा UCC

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड के लहार में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त जारी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में इसी महीने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलेंगे और मुस्लिम महिलाओं का जीवन अधिक सुरक्षित होगा। पढ़ें पूरी खबर

खबर जरा हटके

9. चौकीदार ने थाने के गेट पर बांधा घोड़ा, 2 घंटे तक हंगामा

सीधी जिले में एक चौकीदार ने उत्पात मचा रहे घोड़े को पकड़कर थाने के मुख्य गेट पर बांध दिया। घोड़ा करीब दो घंटे तक वहां बंधा रहा, जिससे हंगामा मच गया। बताया गया कि घोड़ा कई दिनों से गांव में लोगों को परेशान कर रहा था। पुलिस ने बाद में उसके मालिक का पता लगाकर आगे की कार्रवाई की। पढ़ें पूरी खबर

कल का बिग इवेंट

10. कल भोपाल में MP टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0, निवेशकों से संवाद करेंगे CM

भोपाल में सोमवार को MP टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। कॉन्क्लेव का उद्देश्य ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC), डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश बढ़ाना है। सरकार प्रदेश को टेक्नोलॉजी और हाई-टेक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में उद्योगों को आकर्षित करने का प्रयास करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *