Headlines

ललितपुर स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़:गोंडवाना एक्सप्रेस के जनरल कोच फुल, दरवाजों पर लटककर सफर करने को मजबूर लोग




ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार रात करीब 9:30 बजे यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22181) के जनरल कोच पूरी तरह खचाखच भरे रहे। हालात ऐसे थे कि कई यात्री चलती ट्रेन के दरवाजों पर लटककर सफर करते नजर आए। रात 9:28 बजे ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंचते ही दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ जनरल डिब्बों की ओर दौड़ पड़ी। भीड़ इतनी अधिक थी कि यात्रियों को कोच में चढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्लेटफॉर्म पर भी खड़े होने तक की जगह मुश्किल से मिल रही थी। गैलरी और शौचालय तक में बैठे यात्री ट्रेन के जनरल कोचों में सभी सीटें पहले से भरी थीं। स्थिति यह रही कि कोच की गैलरी और शौचालयों तक में यात्री बैठे हुए थे। भारी भीड़ के कारण कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा, जबकि कुछ लोग दरवाजों पर खड़े होकर यात्रा करते दिखाई दिए। काम पर लौट रहे मजदूरों से बढ़ी भीड़ स्थानीय लोगों के अनुसार, शादी-विवाह का सीजन और गर्मियों की छुट्टियां समाप्त होने के बाद लोग अपने कार्यस्थलों की ओर लौट रहे हैं। वहीं, बरसात में खेती की बुवाई पूरी होने के बाद दिल्ली, इंदौर और अन्य महानगरों में मजदूरी के लिए जाने वाले श्रमिकों की संख्या भी बढ़ गई है। इसी वजह से शाम के समय ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *