Headlines

चंडीगढ़ में 59 बूथ और 2 हॉल की ई-नीलामी:₹3,500 से शुरू होगा मासिक किराया,बूथ का साइज 123.75 वर्गफुट




चंडीगढ़ शहर में कारोबार के लिए जगह तलाश रहे लोगों के लिए नगर निगम चंडीगढ़ की ओर से मौका दिया जा रहा है। निगम विकास नगर, मौली जागरां में 59 व्यावसायिक बूथ और 2 हॉल यानी कुल 61 संपत्तियों की ई-नीलामी करने जा रहा है। इन संपत्तियों को मासिक किराए के आधार पर जैसा है, जहां है की स्थिति में ई-नीलामी किया जाएगा। इन दुकानों और हॉल का इस्तेमाल कारोबार के लिए किया जा सकता है। इच्छुक बोलीदाता ऑनलाइन ई-नीलामी में हिस्सा लेकर अपनी पसंद की संपत्ति के लिए बोली लगा सकेंगे। ग्राउंड फ्लोर पर 13 बूथ, किराया ₹5 हजार मौली जागरां में ग्राउंड फ्लोर पर 13 बूथ ई-नीलामी में शामिल किए गए हैं। इन बूथों के नंबर 14, 17, 18, 20, 21, 22, 23, 38, 39, 43, 47, 48 और 50 हैं। इनमें से प्रत्येक बूथ का साइज 7.5 × 16.5 फीट, यानी 123.75 वर्गफुट है। इसका मासिक किराया 5,000 रुपए रखा गया है। फर्स्ट फ्लोर पर सबसे ज्यादा 46 बूथ फर्स्ट फ्लोर पर 46 बूथ ई-नीलामी के लिए उपलब्ध हैं। इनमें बूथ नंबर 59, 60, 63, 64, 65, 66, 68, 69, 70, 71, 72, 73, 74, 75, 76, 77, 78, 81, 83, 84, 85, 87, 88, 89, 90, 91, 92, 93, 94, 95, 96, 97, 98, 99, 100, 101, 102, 104, 105, 106, 107, 108, 109, 110, 111 और 112 शामिल हैं। इन बूथों का साइज भी 7.5 × 16.5 फीट यानी 123.75 वर्गफुट है। इनका मासिक किराया 3,500 रुपए रखा गया है। 943 वर्गफुट के 2 हॉल भी नीलामी में निगम की ओर से 2 बड़े हॉल भी ई-नीलामी में शामिल किए गए हैं। एक हॉल ग्राउंड फ्लोर और दूसरा फर्स्ट फ्लोर पर है। दोनों हॉल का साइज 29.25 × 32.25 फीट, यानी 943.31 वर्गफुट है। ग्राउंड फ्लोर के हॉल का मासिक किराया 40,000 रुपए, जबकि फर्स्ट फ्लोर के हॉल का मासिक किराया 35,000 रुपए निर्धारित किया गया है। ₹25 हजार की ईएमडी जमा करनी होगी ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक बोलीदाता को ₹25,000 की रिफंडेबल/एडजस्टेबल ईएमडी जमा करनी होगी। इसके लिए अग्रिम भुगतान डीडी के माध्यम से करना होगा। ईएमडी और पात्रता समेत ई-नीलामी की विस्तृत नियम एवं शर्तें नगर निगम की ओर से जारी दस्तावेज में दी गई हैं। 15 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया ई-नीलामी की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। दस्तावेज जमा करने और भुगतान की अंतिम तारीख 23 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक है। इसके बाद 24 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से बोली शुरू होगी। इच्छुक बोलीदाता ई-नीलामी की विस्तृत जानकारी और नियम-शर्तें e-action पोर्टल पर देख सकते हैं। किसी तरह की जानकारी के लिए निगम की हेल्पलाइन 0172-5021521 पर संपर्क किया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *