Headlines

‘Reels’ देखने से रोका,घर से भागा 8 साल का बच्चा:चंडीगढ़ से ट्रेन में बैठा; ग्वालियर में टीटीई ने उतारा, मां से कराई बात




चंडीगढ़ में रील्स देखने से रोके जाने पर नाराज 8 साल का बच्चा घर से बिना बताए निकल गया। वह अकेले ट्रेन से ग्वालियर पहुंच गया। चंडीगढ़-इंदौर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में टीटीई ने उसे अकेले सफर करते देखा और आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ ने बच्चे को ग्वालियर में ट्रेन से उतारकर उसकी मां से बात कराई। चंडीगढ़-इंदौर एक्सप्रेस में अकेला मिला बच्चा ट्रेन नंबर 19308 चंडीगढ़-इंदौर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में चेकिंग के दौरान टीटीई ने बच्चे को अकेले सफर करते देखा और तुरंत आरपीएफ कंट्रोल रूम को सूचना दी। रविवार तड़के करीब 3:05 बजे आरपीएफ टीम ग्वालियर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंची। टीम ने बच्चे को ट्रेन से उतारकर आरपीएफ पोस्ट पहुंचाया। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि रील देखने पर घरवालों ने उसे डांटा था, जिससे नाराज होकर वह बिना बताए ट्रेन में बैठ गया। बच्चा 11 सितंबर की दोपहर से गायब था आरपीएफ अधिकारियों ने बच्चे के बताए मोबाइल नंबर पर उसकी मां से संपर्क किया। मां ने बताया कि बच्चा 11 सितंबर की दोपहर से गायब था। परिजन ने चंडीगढ़ में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और उसकी तलाश कर रहे थे। RPF ने चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द किया गया पहचान की पुष्टि और जरूरी कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बच्चे को सुरक्षित चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द कर दिया गया। रविवार को परिजन ग्वालियर पहुंचे। जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वे बच्चे को घर ले जाएंगे। आरपीएफ के मुताबिक, बच्चे के अकेले सफर करने की जानकारी मिलते ही टीटीई ने तत्काल सूचना दी थी। बच्चे को सुरक्षित ट्रेन से उतारने के बाद उसकी काउंसलिंग भी कराई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *