![]()
अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। घरिंडा और लोपोके इलाके में पुलिस ने हेरोइन और अवैध हथियार बरामद किए हैं, जबकि रमदास इलाके में बीएसएफ की कार्रवाई के दौरान हथियारों और नशे की खेप बरामद हुई है। घरिंडा थाना पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े तस्करों के संपर्क में बताए जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरलाल सिंह निवासी भिखीविंड के रूप में हुई है। आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में था और भारी मात्रा में हेरोइन की खेप लेकर आगे सप्लाई करता था। पुलिस टीम ने उसे मोटरसाइकिल नंबर PB-46-EJ-8410 हीरो डीलक्स पर आते हुए काबू किया। उसके कब्जे से 3 किलो 10 ग्राम हेरोइन और एक लिफाफा बरामद किया गया। लोपोके में 3 पिस्टल और मैगजीन समेत 3 युवक काबू वहीं, लोपोके थाना पुलिस ने गांव शाहूरा की तरफ लंगर हॉल के पास नाकाबंदी के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को काबू किया। इनकी पहचान हरप्रीत सिंह निवासी हारदो रत्तन, शमशेर सिंह और नरायण सिंह निवासी गांव डंडी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों से 3 पिस्टल और 3 मैगजीन बरामद हुई हैं। रमदास में BSF की कार्रवाई, हथियार और नशे की खेप बरामद उधर, रमदास क्षेत्र में बीएसएफ की ओर से की गई कार्रवाई में 2 .30 बोर पिस्टल, 4 मैगजीन और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके साथ ही 510 ग्राम हेरोइन और 2 किलो 372 ग्राम अफीम भी मिली। बरामद सामान में पैकिंग सामग्री, दो डिब्बे और 10 मीटर रस्सी भी शामिल है। इस बरामदगी के आधार पर नशे और हथियारों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
Source link
अमृतसर में 3 किलो हेरोइन सहित तस्कर अरेस्ट:पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन, अवैध हथियार भी बरामद; पाकिस्तानी हैंडलरों से जुड़े तार
