Headlines

हांसी स्टेशन पर 4 ट्रेनों का ठहराव शुरू:मंत्री गंगवा और विधायक भयाना ने दिखाई हरी झंडी, बोले- क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी




हांसी रेलवे स्टेशन पर सोमवार से चार महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा और विधायक विनोद भयाना ने हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों के ठहराव की शुरुआत की। विधायक के प्रयासों से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि इन ट्रेनों के रुकने से हांसी की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे विद्यार्थियों, व्यापारियों, कर्मचारियों, किसानों और आम यात्रियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। विधायक बोले- लंबे समय से उठाई जा रही थी मांग विधायक विनोद भयाना ने बताया कि ट्रेनों के ठहराव की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। उन्होंने रेलवे अधिकारियों के सामने यह मांग रखी थी, जिसके सकारात्मक नतीजे के तौर पर यह सुविधा मिली है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और रेलवे मंत्रालय का धन्यवाद दिया। इन ट्रेनों का हुआ ठहराव उन्होंने जानकारी दी कि 14619/14620 फिरोजपुर-अगरतला एक्सप्रेस और 14717/14718 बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस का हांसी स्टेशन पर ठहराव तय किया गया है। भयाना ने गोरखपुर धाम एक्सप्रेस का ठहराव भी हांसी में करने की मांग की। उन्होंने यह भी बताया कि करीब 18 करोड़ रुपए की लागत से स्टेशन के सुधार का काम चल रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, राजपाल यादव, सुरजीत गुर्जर, दिनेश भूटानी सहित भाजपा कार्यकर्ता और रेलवे अधिकारी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *