![]()
हनुमानगढ़ के टाउन थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों से मारपीट की गई। आरोपियों ने महिला का सोने का मंगलसूत्र भी तोड़ लिया। टाउन थाना पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को वार्ड नंबर 7, खिलेरी बास, फतेहगढ़ निवासी कृष्णलाल (54) पुत्र भादरराम नायक ने रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर की रात करीब 8 बजे वह अपने घर पर थे। तभी बलवंत पुत्र भादरराम, सुनील पुत्र बलवंत, जयप्रकाश पुत्र बलराम, नरेश पुत्र रणजीत मेहरड़ा और कुछ अन्य लोग उनके घर में घुस आए। उन्होंने कृष्णलाल के बेटे पवन के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने कृष्णलाल की पत्नी सीमा के साथ भी लोहे की रॉड से मारपीट की। इस हमले में सीमा के सिर में चोटें आईं। पवन के सिर और कमर पर भी लोहे की रॉड से वार किए गए। मारपीट के दौरान आरोपियों ने सीमा के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र भी तोड़ लिया। घर में शोर सुनकर कृष्णलाल के चाचा के बेटे प्रभुराम और सोहनलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव कर हमलावरों को रोका। इसके बाद घायलों को हनुमानगढ़ टाउन के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उनका इलाज अभी जारी है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक भूपसिंह को सौंपी गई है।
Source link
हनुमानगढ़ में घर में घुसकर बेटे-पत्नी से मारपीट, मंगलसूत्र तोड़ा:आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला किया, 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
