Headlines

फरीदाबाद में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित:राज्यपाल सहित कई मंत्री पहुंचे; तीन दिन तक चलेगा उत्सव




फरीदाबाद में गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को फरीदाबाद में गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गणपति उत्सव में विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। गणपति स्थापना के साथ ही पूरा परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। गणपति स्थापना कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा और राज्य मंत्री राजेश नागर समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया। सभी ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंत्री ने स्थापित की गणपति प्रतिमा मंत्री विपुल गोयल ने गणपति प्रतिमा की स्थापना के बाद पूजा-अर्चना की। मंत्रोच्चार और आरती के दौरान श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि गणपति की पूजा करने से शुभ कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। तीन दिन चलेगा गणपति उत्सव आयोजकों के अनुसार गणपति उत्सव तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा, आरती और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। मुख्यमंत्री के पहुंचने की संभावना गणपति उत्सव को लेकर आयोजकों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भी कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा प्रदेश सरकार के अन्य नेताओं और गणमान्य लोगों के भी उत्सव में शामिल होने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *