![]()
छत्तीसगढ़ में प्रतिबंध के दिन रायपुर के बैरन बाजार स्थित स्टारबक्स फ्रेंचाइजी में नॉनवेज की बिक्री का मामला सामने आया है। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि प्रतिबंध के बावजूद यहां चिकन-मटन के खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे थे। मामले को लेकर उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। बजरंग दल के जिला अध्यक्ष योगेश सैनी बैरन बाजार स्थित स्टारबक्स की फ्रेंचाइजी पहुंचे। उन्होंने वहां नॉनवेज आइटम की बिक्री को लेकर वीडियो बनाया। पदाधिकारियों ने चिकन और मटन से संबंधित बिल भी जारी किया है। उनका दावा है कि प्रतिबंध वाले दिन भी ग्राहकों को नॉनवेज खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही थी। बिल का वीडियो जारी कर कार्रवाई की मांग बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मौके से बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर जारी किया। इसमें नॉनवेज खाद्य पदार्थों की बिक्री से संबंधित बिल दिखाया गया है। संगठन का कहना है कि जब प्रशासन की ओर से नॉनवेज बिक्री पर रोक लगाई गई थी, तब किसी प्रतिष्ठान में इसकी बिक्री नहीं होनी चाहिए थी। जिलाध्यक्ष योगेश सैनी ने कहा कि प्रतिबंध के आदेश के बावजूद स्टारबक्स में चिकन-मटन की बिक्री किए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का वीडियो बनाया। उन्होंने नगर निगम से संबंधित प्रतिष्ठान की जांच कर नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करने की मांग की है। निगम की जांच के बाद होगी स्थिति साफ बजरंग दल ने मामले में नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। अब निगम की जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि प्रतिबंध के दौरान वास्तव में नॉनवेज की बिक्री हुई थी या नहीं और संबंधित प्रतिष्ठान ने किसी नियम का उल्लंघन किया है या नहीं। मामले का वीडियो सामने आने के बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। संगठन ने प्रशासन से ऐसे सभी प्रतिष्ठानों की जांच करने की मांग की है, जहां प्रतिबंध के बावजूद नॉनवेज खाद्य पदार्थों की बिक्री किए जाने की शिकायत मिल रही है। अब पढ़े निगम अधिकारियों का आदेश रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 14, 15, 22, 25 और 26 सितंबर को मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर गणेश चतुर्थी, पर्युषण पर्व के अंतिम दिवस, डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी और संवत्सरी-उत्तम क्षमा पर्व के दौरान पशुवध गृह और मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी। निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने क्षेत्रों में दुकानों की निगरानी करेंगे। होटलों में भी मांस-मटन बेचते पाए जाने पर तत्काल सामग्री जब्त कर संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Source link
बैन के बावजूद रायपुर स्टारबक्स में चिकन-मटन डिश बिक्री…VIDEO:छत्तीसगढ़ बजरंग दल के पदाधिकारियों ने खरीददारी करके जारी किया बिल, निगम अधिकारियों से कार्रवाई की रखी मांग
