![]()
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मथुरा में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के संबंध में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी कार्यों व देश-प्रदेश में आए ऐतिहासिक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाना और आम जन स्मृति में स्थायित्व प्रदान करना है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां, केन्द्र सरकार के 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों से जनजीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को प्रामाणिक रूप से प्रस्तुत करना है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण हेतु सरकार की प्रतिबद्धता तथा विकसित भारत 2047 हेतु युवा, महिला, किसान और वंचित वर्ग को आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। 17 सितंबर से शुरू होगा अभियान अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस- आशीर्वाद का दीया’ थीम के तहत जिला, तहसील, विकास खंड, नगर पंचायत, न्याय पंचायत, नगर पालिका, ग्राम पंचायत तथा नगर निगम स्तर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों द्वारा दीप प्रज्जवलन किया जाएगा। केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवार द्वारा सायं 7 बजे अपने-अपने घरों में दीप प्रज्जवलन किया जाएगा। लगभग 3 लाख 50 हज़ार परिवारों द्वारा आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा। इस दिन मथुरा के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, नदियों, घाटों, चौराहों, प्रमुख मंदिरों, पार्कों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, चिकित्सालयों आदि में दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम होगा। मथुरा में लगभग 5 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बंगाली घाट से विश्राम घाट तक दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे, वृन्दावन के गीता शोध संस्थान में दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम होगा। राधा रानी मंदिर मांट, मल्टी लेवल पार्किंग गोवर्धन, श्री आशेश्वर महादेव मंदिर, गोमती सरोवर कोसी, पावन सरोवर नंदगांव, प्रिया कुंड बरसाना, यक्ष कुंड परखम, गोकुल घाट, ब्रह्माण्ड घाट आदि स्थानों पर दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। छात्र बनायेंगे पेंटिंग सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के मध्य समस्त विद्यालयों में कक्षा 5-8 के बच्चों द्वारा ड्राइंग प्रतियोगिता तथा कक्षा 9-12 के बच्चों द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ ड्राइंग का चयन करते हुए जिला स्तर पर बीएसए कॉलेज एवं चंद्रोदय मंदिर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में इंटेलेक्चुअल का युवाओं से संवाद तथा विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश की थीम पर भाषण प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर लगेंगे रक्तदान शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड में रक्तदान शिविर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी आयोजन के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर 3 दिवसीय उत्सव एवं संवाद कार्यक्रम, आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं उत्कृष्ट लाभार्थी माताओं का सार्वजनिक सम्मान, 25 वर्षों में महिला एवं बाल विकास नीतियों से आए बदलावों की सरल भाषा में जानकारी, हेल्थी बेबी प्रतियोगताओं का आयोजन, बच्चों को कॉमिक बुक्स, पौष्टिक फल एवं मिठाई का वितरण, अतिरिक्त पोषाहार, सामग्री वितरण की व्यवस्था की जाएगी। यह होंगे कार्यक्रम मथुरा के टैंक चौराहा में अखंड ज्योति की स्थापना की जाएगी। जिले की सभी तहसीलों से पैदल, साइकिल तथा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। 17 सितंबर को अभियान चलाकर श्रमदान किया जाएगा। कार्यालयों, संस्थानों, सार्वजनिक स्थानों, घाटों, चौराहों, मंदिरों, पार्कों, स्मारकों, विद्यालयों आदि में लोगों द्वारा श्रम दान किया जाएगा। 18 सितम्बर को वृक्षारोपण कार्यक्रम, 19 सितम्बर को रक्तदान शिविर एवं अंगदान संकल्प, 20 सितम्बर को स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर, 21 सितम्बर को नशामुक्त भारत, 22 सितंबर को मतदाता जागरूकता अभियान, 23 सितंबर को रोजगार मेला एवं कैरियर काउंसलिंग, 24 सितम्बर को गौशालाओं में सफाई, गो पूजन तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक अभियान, 25 सितम्बर को डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण, 2000 बच्चों की काउंसलिंग तथा बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ का कार्यक्रम किया जाएगा। 26 सितंबर को पिछड़ा वर्ग कार्यक्रमों का प्रसार, 28 सितंबर को समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का प्रसार, 29 सितंबर को सर्व शिक्षा अभियान, 30 सितंबर को वोकल फॉर लोकल कार्यकम, 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय कैडिट कॉर की उपयोगिता, 3 अक्टूबर को नदी घाटों की सफाई, 5 अक्टूबर को पंचायती राज विभाग के कार्यकम, 6 अक्टूबर को विशेष स्वच्छता अभियान तथा मलिन बस्ती में साफ-सफाई,7 अक्टूबर को ग्राम पंचायतों में कराये जा रहे कार्यों पर श्रमदान,8 अक्टूबर को प्रत्येक विधान सभा के कम से कम दो स्थलों का कायाकल्प, 9 अक्टूबर को कृषक गोष्ठी, 12 अक्टूबर को मत्स्य विभाग द्वारा झींगा मछली पर विशेष प्रचार प्रसार, 13 अक्टूबर को खादी ग्रामोद्योग विभाग की योजनाओं प्रचार-प्रसार, 15 अक्टूबर को महिला जागरूकता कार्यक्रम तथा 16 अक्टूबर को स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र एवं छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम होंगे। यह रहे मौजूद बैठक में नगर आयुक्त ओजस्वी राज, मुख्य विकास अधिकारी डॉ पूजा गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ पंकज कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राधावल्लभ, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय, उपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Source link
सेवा संकल्प अभियान:मथुरा में जलाए जाएंगे 5 लाख दीपक, DM ने मीटिंग कर अधिकारियों को दिए निर्देश
