Headlines

कचरा हटाकर मिली राहत, स्ट्रीट लाइट भी हुई चालू:पार्षद मोहम्मद रियाज बने ‘पब्लिक स्टार’; नाली, स्ट्रीट लाइट और कचरे की शिकायतें पहुंचीं जिम्मेदारों तक




भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) वार्ड 78 के पार्षद मोहम्मद रियाज बने आज के “पब्लिक स्टार” पीरगेट क्षेत्र निवासी रशीदा अजाज ने हाउसिंग बोर्ड, हरी मजार फ्रेश चिकन के सामने और एनए एजुकेशन एकेडमी स्कूल के पास सड़क किनारे फैले कचरे की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि यहां आसपास के लोग लगातार कचरा फेंकते हैं और कचरा रखने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 78 के पार्षद मोहम्मद रियाज ने मामले पर संज्ञान लिया और कचरा हटवाकर समस्या का समाधान कराया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान न्यू सुभाष नगर: कचरे के ढेर की समस्या का हुआ समाधान न्यू सुभाष नगर क्षेत्र में सड़क किनारे कचरा जमा होने की शिकायत राज ने दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि यहां रोजाना कचरा जमा होता था और सफाईकर्मी दिन में दो बार सफाई करने के बावजूद लोगों के दोबारा कचरा फेंकने से समस्या बनी रहती थी। कचरे के कारण आवारा मवेशी भी यहां जमा रहते थे, जिससे गंदगी और मच्छरों की समस्या बढ़ रही थी। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद जोन-1 के AHO प्रितेश गर्ग ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कराकर कचरा हटवाया। नाली, स्ट्रीट लाइट और कचरे की समस्याओं से परेशान भोपालवासी करोंद: चार साल से न नाली बनी, न स्ट्रीट लाइट हुई चालू करोंद की एकता बिलाल कॉलोनी निवासी फैजान खान ने इलाके में जल निकासी और स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद करीब चार साल से कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्र में न तो नाली का निर्माण कराया जा रहा है और न ही स्ट्रीट लाइट चालू हो रही है। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। भारत नगर: एक साल से बंद स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में आवाजाही शांति कुंज, भारत नगर निवासी निर्मल जैन ने स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि H1 शांति कुंज, भारत नगर के पास E8 के सामने पोल पर लगी स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद है। रात के समय अंधेरा रहने से आसपास के रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गोंडीपुरा: आंगनवाड़ी के पास कचरे का ढेर, बच्चों की सेहत पर चिंता गोंडीपुरा वार्ड नंबर 75 निवासी मोहम्मद शाहिद खान ने आंगनवाड़ी स्कूल के आसपास फैली गंदगी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि आंगनवाड़ी के पास बड़ी मात्रा में कचरा जमा है और नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदगी लगातार बनी रहती है। कचरे के ढेर से बदबू और मच्छरों की समस्या भी बढ़ रही है। आंगनवाड़ी आने वाले छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्होंने जल्द सफाई कराने की मांग की है। शाहपुरा लेक: टूटा कचरा डिब्बा पड़ा, दूसरा डस्टबिन रखने की मांग शाहपुरा लेक क्षेत्र निवासी आमिर पाशा ने सड़क किनारे टूटे हुए कचरा डिब्बे की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि यहां कचरा रखने के लिए लगाया गया डिब्बा सड़क निर्माण के दौरान टूट गया था और अब उसका टूटा हुआ हिस्सा वहीं पड़ा है। इसके कारण लोग आसपास कचरा डालने को मजबूर हो रहे हैं। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *