Headlines

नकोदर में 26 सितंबर को छिंज मेला:देश-विदेश के पहलवान दिखाएंगे कुश्ती का हुनर, देसी घी की जलेबी और पकौड़े का लगेगा लंगर




नकोदर में भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब एंड वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) 26 सितंबर को वार्षिक कुश्ती मेला (छिंज मेला) आयोजित कर रहा है। यह आयोजन नकोदर में बस स्टैंड के पास दशहरा ग्राउंड में दोपहर एक बजे शुरू होगा। इसका उद्देश्य पंजाब की खेल और सांस्कृतिक विरासत को बचाना और युवाओं को खेलों से जोड़ना है। क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट गौरव नागराज ने बताया कि इस खेल आयोजन में पंजाब, देश के अन्य राज्यों और विदेशों से भी मशहूर पहलवान शामिल होंगे। वह अपनी कुश्ती का हुनर दिखाएंगे। इस साल का कुश्ती मेला रोमांचक और यादगार होने की उम्मीद है। कई मशहूर पहलवान इसमें हिस्सा लेंगे
नागराज ने बताया कि कई मशहूर पहलवान इसमें हिस्सा लेंगे। इनमें शेरा गुज्जर (डेरा बाबा फलाही), उमेश मथुरा, हामिद (ईरान), साहिल कोहली, मेजर (डेरा बाबा नानक), अभिनयक (यूपी) और देवा थापा (नेपाल) शामिल हैं। इनके बीच होने वाले मुकाबले खेल प्रेमियों के लिए खास आकर्षण होंगे। लंगर के लिए किए खास इंतजाम
एडवोकेट गौरव नागराज ने लंगर के लिए किए गए खास इंतजामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है। इसमें शुद्ध देसी घी में बनी जलेबी, चाय और पकौड़े भी परोसे जाएंगे। आपसी भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक
उन्होंने कहा कि छिंज मेला सिर्फ कुश्ती का मुकाबला नहीं है, बल्कि यह आपसी भाईचारे, निस्वार्थ सेवा और पंजाबी संस्कृति का प्रतीक है। देश भर से धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों के जाने-माने लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे इसकी शान बढ़ेगी। पंजाबी खेल कुश्ती को बढ़ावा देना उद्देश्य
क्लब के प्रेसिडेंट ने युवाओं को खेलों से जोड़ने की पहल के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि ‘शहीद-ए-आजम एस. भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब’ ऐसे खेल मेले और समाजसेवा के कार्यक्रम आयोजित करता है। इनका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, पारंपरिक पंजाबी खेल कुश्ती को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी को नशीले पदार्थों से दूर रखना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *