Headlines

किशनगंज में आग से 4 परिवारों के घर जले:शॉट सर्किट से आगजनी, लाखों का सामान राख, किराना दुकान- मवेशी चपेट में आए




किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र में भीषण आगलगी की बड़ी वारदात सामने आई है। आग ने देखते ही देखते 4 परिवारों के घरों को अपनी चपेट में लेकर पूरी तरह जलाकर राख कर दिया। वहीं बुधवार सुबह अंचल अधिकारी के निर्देश पर कर्मचारी ने स्थलीय निरीक्षण किया है। घटना बीती देर रात कोचाधामन थाना क्षेत्र के सुंदरबाड़ी पंचायत के टुपामारी गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में शॉट सर्किट की वजह से दानिश अनवर की किराना दुकान में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के 4 घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। हालांकि अग्निशमन विभाग के कर्मी और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी में पीड़ित परिवारों के घर में रखे कीमती सामान, अनाज, कपड़े, बर्तन सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। साथ ही आग की चपेट में आने से कई मवेशियों की भी मौत हुई हैं। घटना के संबंध में कोचाधामन के अंचल अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी को स्थल निरीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधान के तहत जल्द ही मुआवजा दिलाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *