Headlines

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2026:अकाल तख्त के निर्देश पर सरकार ने बनाई समन्वय समिति




अकाल तख्त साहिब के आदेशों के अनुसार पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (शोध) एक्ट 2026 को लेकर सात सदस्यीय तालमेल कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी का उद्देश्य एक्ट को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से गठित कमेटी के साथ लगातार तालमेल बनाए रखना है। पंजाब सरकार की ओर से गठित सात सदस्यीय कमेटी में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को शामिल किया गया है। इसके अलावा दमदमी टकसाल के मुखी संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा भी कमेटी के सदस्य होंगे। कमेटी में संत बाबा सेवा सिंह रामपुर खेड़ा को भी शामिल किया गया है। वहीं रिटायर्ड जस्टिस जसपाल सिंह और रिटायर्ड जस्टिस गुरबीर सिंह को भी कमेटी में जगह दी गई है। इसके साथ ही रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी और पंजाब लोक सेवा आयोग के चेयरमैन जतिंदर सिंह औलख भी सात सदस्यीय तालमेल कमेटी का हिस्सा होंगे। कमेटी में लॉ अधिकारी प्रीत इंदर पॉल सिंह को भी शामिल किया गया है। धार्मिक प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ भी शामिल जानकारी के मुताबिक, यह कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से गठित कमेटी के साथ निरंतर संपर्क और तालमेल बनाए रखेगी। श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (शोध) एक्ट 2026 को लेकर आगे की प्रक्रिया में दोनों कमेटियों के बीच तालमेल अहम रहेगा। एक्ट से जुड़े मामलों पर लगातार होगा संपर्क पंजाब सरकार की ओर से गठित इस कमेटी में धार्मिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ-साथ न्यायिक और प्रशासनिक अनुभव रखने वाले सदस्यों को भी शामिल किया गया है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार से जुड़े मामलों को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से दिए गए आदेशों के अनुसार इस पूरी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। सात सदस्यीय तालमेल कमेटी अब एक्ट से जुड़े मामलों पर श्री अकाल तख्त साहिब की कमेटी के साथ लगातार संपर्क में रहेगी और जरूरी तालमेल बनाए रखेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *