Headlines

नशा मुक्त पंजाब यात्रा में केंद्रीय नेता भी शामिल होंगे:केंद्रीय मंत्री मेघवाल-शिवराज चौहान आएंगे, चौथे चरण में हरियाणा सीएम भी रहेंगे




पंजाब भाजपा की नशामुक्त पंजाब यात्रा में प्रदेश नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। 18 सितंबर को पठानकोट के माधोपुर से शुरू होने वाली पहली यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके लिए केंद्रीय मंत्रियों का कार्यक्रम तय किया गया है। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल होंगे। पार्टी के मुताबिक, 20 सितंबर को तीसरी यात्रा फाजिल्का के सादिकी बॉर्डर से शुरू होगी। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सादिकी शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। 21 सितंबर को चौथी यात्रा तलवंडी साबो स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब से शुरू होगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तख्त साहिब में नतमस्तक होने के बाद यात्रा को रवाना करेंगे। भाजपा पंजाब के महासचिव और यात्रा के संयोजक राजेश बाघा ने बताया कि ‘भाजपा का संकल्प, नशे का संपूर्ण खात्मा’ नारे के तहत 18 सितंबर से पंजाब में चार यात्राएं निकाली जा रही हैं। पहली यात्रा 18 सितंबर को पठानकोट और दूसरी 19 सितंबर को फतेहगढ़ साहिब से शुरू होगी। तीन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी भाजपा राजेश बाघा के मुताबिक, यात्राओं के दौरान पंजाब में नशे, कानून-व्यवस्था और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। भाजपा का आरोप है कि तहसीलों और पुलिस थानों से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक शासन के अलग-अलग स्तरों पर भ्रष्टाचार की समस्या है। फाजिल्का से जालंधर तक जाएगी तीसरी यात्रा तीसरी यात्रा 20 सितंबर को सादिकी बॉर्डर वॉर मेमोरियल, फाजिल्का से शुरू होकर जालंधर में समाप्त होगी। यह फाजिल्का, बल्लुआना, अबोहर, जलालाबाद, श्री मुक्तसर साहिब, मलोट, गिद्दड़बाहा, जैतो, कोटकपूरा, फरीदकोट, बाघा पुराना, निहाल सिंह वाला, धर्मकोट, मोगा, जगरांव, रायकोट, दाखा, मलेरकोटला, अमरगढ़, गिल, साहनेवाल और लुधियाना सिटी विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। तलवंडी साबो से जालंधर जाएगी चौथी यात्रा चौथी यात्रा 21 सितंबर को तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो से शुरू होगी। यह तलवंडी साबो, मौड़, रामपुरा फूल, भुच्चो मंडी, बठिंडा ग्रामीण, बठिंडा शहरी, मानसा, सरदूलगढ़, बुधलाडा, भदौड़, बरनाला, महल कलां, धूरी, संगरूर, सुनाम, दिड़बा, लहरागागा, शुतराना, नाभा, पटियाला ग्रामीण, पटियाला शहरी, सनौर और राजपुरा विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए जालंधर पहुंचेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *