Headlines

मोहाली में फायरिंग के पीछे लॉरेंस गैंग:बुड़ैल जेल में बैठा काली चला रहा था गैंग, 3 आरोपी हथियारों समेत गिरफ्तार; रंगदारी मांगी




मोहाली में दो बिजनेसमैन समेत तीन जगह हुई फायरिंग के पीछे लॉरेंस गैंग था। इस गैंग को बुड़ैल जेल में बैठा रविंदर उर्फ काली चला रहा था। गैंग के 3 शातिरों को पुलिस ने हथियारों समेत दबोचा है, जबकि चौथा अभी फरार है। आरोपियों ने पहले बिजनेसमैन से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी भी मांगी थी। आरोपियों की पहचान आकाशदीप सिंह निवासी सेक्टर-35 चंडीगढ़, प्रवीन कुमार निवासी बठिंडा, जशनदीप सिंह निवासी आंसल कॉलोनी मोहाली और दुष्यंत शर्मा निवासी थाना सदर जगाधरी, हरियाणा के रूप में हुई। आरोपियों से दो विदेशी पिस्टल, तीन .30 बोर पिस्टल, 12 कारतूस और वारदात में प्रयोग की गई कार बरामद हुई है। बुड़ैल जेल से ही सारी कार्रवाई चल रही थी। पूछताछ में आरोपियों ने यह दो चीजें बताईं 1. आरोपियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि उक्त सभी आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं और बुड़ैल जेल में बंद गैंगस्टर रविंदर सिंह उर्फ काली निवासी बलौंगी के लगातार संपर्क में थे। रविंदर सिंह उर्फ काली बुड़ैल जेल में बैठकर पूरे गैंग को ऑपरेट करता था। ये सभी आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर/आतंकवादी कुलवीर सिंह सिद्धू के संपर्क में थे। 2. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से आरोपी जशनदीप सिंह फायरिंग से पहले कोठियों की रेकी करता था और आरोपी दुष्यंत शर्मा वारदातों में इस्तेमाल किए गए हथियार संभालता था। आरोपी आकाशदीप सिंह, प्रवीन कुमार और इनका एक और साथी सिमरदीप सिंह उर्फ जशन निवासी मोहाली थे। सिमरदीप सिंह की गिरफ्तारी बाकी है। आरोपी रविंदर सिंह उर्फ काली को आज प्रोडक्शन वारंट पर लाया जा रहा है। सभी आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल करके इनसे अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। इससे इनसे अन्य वारदातें ट्रेस होने और अवैध हथियार बरामद होने की संभावना है। तीन वारदातें सुलझीं, 5-5 करोड़ की रंगदारी मांगी पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर की दरमियानी रात मोहाली के फेस-10 निवासी संयम चुघ के घर पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने फायरिंग की थी। आरोप है कि फायरिंग से पहले विदेश में बैठे लॉरेंस गैंग के कुलवीर सिंह संधू ने संयम चुघ से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। इस मामले में थाना फेस-11 मोहाली में 5 सितंबर को केस दर्ज किया गया था। इसके बाद 7 सितंबर को संयम चुघ के पार्टनर बलजीत सिंह के फेस-10 स्थित घर पर भी दो मोटरसाइकिल सवारों ने हथियारों से फायरिंग की। पुलिस के अनुसार, इस घटना से पहले कुलवीर सिंह संधू ने बलजीत सिंह से भी 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। मामले में थाना फेस-11 मोहाली में 12 सितंबर को केस दर्ज किया गया। तीसरी वारदात 14 सितंबर को हुई। मोहाली के सेक्टर-104 निवासी जगदीप सिंह मान के घर पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने स्वचालित हथियारों से फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक, इस घटना से पहले कुलवीर सिंह संधू ने जगदीप सिंह मान से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। फायरिंग के दौरान घर पर काम कर रहा सचिन घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में थाना सोहाना में 15 सितंबर को केस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ समेत कई जगह दबिश देकर दबोचा एसएसपी ने बताया कि एसपी (ऑपरेशन्स) हरबीर सिंह अटवाल, एसपी (इन्वेस्टिगेशन) जसप्रीत सिंह और डीएसपी हरमिंदर सिंह की अगुवाई में स्पेशल टीमों का गठन किया गया था। पुलिस और सीआईए (CIA) की टीमों ने मोहाली, सेक्टर-17 और आसपास के इलाकों में ट्रैप लगाकर इन आरोपियों को दबोचा। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *