Headlines

डीएम ने दिव्यांगों को दिए 17 ट्राईसाइकिल और 3 स्मार्टफोन:मधेपुरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा स्पेशल कैंप, 200 लोग शामिल




मधेपुरा में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला बुनियाद केंद्र में दिव्यांगों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों के लिए विशेष कैंप लगाया गया। जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में आयोजित कैंप में करीब 200 लोगों ने हिस्सा लिया। कैंप में दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। डीएम ने लाभार्थियों के बीच 17 बैट्री चालित ट्राईसाइकिल, एक सीपी चेयर, एक श्रवण यंत्र, एक जोड़ी बैसाखी, तीन स्मार्टफोन और एक ब्लाइंड स्टिक का वितरण किया। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर लाभार्थियों को उनके घरों के लिए रवाना किया। योजनाओं के नए लाभार्थियों से लिए गए आवेदन कैंप में सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की विभिन्न योजनाओं से जुड़ने के लिए नए लाभार्थियों के आवेदन भी लिए गए। पेंशन प्राप्त करने वाले लोगों का जीवन प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। जरूरतमंदों के लिए बुनियाद केंद्र में स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई थी। यहां आंखों की जांच, ब्लड शुगर जांच, फिजियोथेरेपी समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। राशन कार्ड के लिए भी आवेदन कैंप में जरूरतमंद लोगों से राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन भी लिए गए। इसके अलावा उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग मधेपुरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला बुनियाद केंद्र के प्रबंधक समेत अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *