![]()
गुरु जंभेश्वर पर्यावरण संरक्षण शोध पीठ की ओर से तीन दिन अंतर्राष्ट्रीय पर्यवारण सम्मेलन खेजड़ली में आयोजित किया जाएगा। 20 से 22 सितंबर तक होने वाले इस सम्मेलन में दुनियाभर के जलवायु एक्सपर्ट हिस्सा लेंगे।
इसमें मुख्य अतिथि व की-नोट स्पीकर 2007 में नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली आईपीसीसी टीम के मुख्य लेखक और यूएन वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. कार्लोस अलोंसो नोब्रे होंगे। इस दौरान अमेजन के जंगलों को बचाने वाले दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिक खेजड़ली के 363 अमर शहीदों की शहादत को नमन करेंगे। डॉ. कार्लोस अलोंसो नोब्रे ऑनलाइन जुड़कर मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित करेंगे। इस दौरान वे पर्यावरण संकट से निपटने के लिए वैश्विक रणनीति प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही वे अपने अमेजोनिया 4.0 की रूपरेखा भी शेयर करेंगे। 3 दिन तक चलेगा चिंतन मंथन
गुरु जंभेश्वर पर्यावरण संरक्षण शोध पीठ के पदाधिकारियों ने बताया कि 20 से 22 सितंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत एवं विदेश के दर्जनों वरिष्ठ पर्यावरणविद्, नीति निर्माता, शोधकर्ता और बिश्नोई समाज के प्रबुद्धजन शामिल होंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य ग्लोबल वॉर्मिंग और मरुस्थलीकरण रोके जाने पर ठोस रणनीति बनाना, खेजड़ली के ऐतिहासिक बलिदान मॉडल को वैश्विक पाठ्यक्रमों में स्थान दिलाना, पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का समन्वय स्थापित करना है। सम्मेलन को लेकर खेजड़ली धाम में विशाल डोम व अत्याधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं।
Source link
जोधपुर में होगा तीन दिन अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन:यूएन के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. कार्लोस करेंगे संबोधित; दुनियाभर से आएंगे जलवायु विशेषज्ञ
