Headlines

आगरा में जर्जर भवन-नालों पर हुए निर्माणों को नोटिस:लोहमंडी, छत्ता, हरीपर्वत और ताजगंज जोन में 40 नोटिस दिए




आगरा के सुभाष बाजार हादसे के बाद नगर निगम ने जर्जर और नालों पर हुए निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बारिश के दौरान हादसे की संभावना को देखते हुए 40 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें नगर निगम की 28 वें दुकानें भी शामिल हैं, जो नाले के ऊपर बनी हुई हैं।
ये नोटिस उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 की धारा 331(1) के अंतर्गत दिए गए हैं।
अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया, मानसून में भवन गिरने और जल निकासी बाधित होने जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए नगर निगम द्वारा विशेष सर्वे अभियान चलाया गया। सर्वे में चिन्हित भवनों एवं अवैध निर्माणों के स्वामियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक मरम्मत, खतरनाक हिस्सों को हटाने तथा नालों पर किए गए अतिक्रमण को समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि में कार्रवाई नहीं करने वाले भवन स्वामियों एवं अध्यासियों के खिलाफ नगर निगम अधिनियम के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर नगर निगम स्वयं कार्रवाई कर इसकी लागत संबंधित पक्षों से वसूलेगा। लोहमंडी जोन में 3 भवन चिह्नित
लोहमंडी जोन में 3 जर्जर भवनों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित रेखारानी, नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी निवासी धीरज वर्मा तथा प्रताप नगर चौराहा, जयपुर हाउस क्षेत्र स्थित शकुंतला देवी के भवन शामिल हैं। नगर निगम ने इन भवनों के खतरनाक हिस्सों को तत्काल सुरक्षित कराने के निर्देश दिए हैं। हरीपर्वत जोन में 2 भवनों पर कार्रवाई हरीपर्वत जोन में दो भवनों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें घटिया आजम खां क्षेत्र स्थित मुरारीलाल तथा ताज प्रेस क्लब के निकट स्थित पिंकी के भवन शामिल हैं। निगम प्रशासन ने दोनों भवनों के स्वामियों को बरसात के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आवश्यक मरम्मत कराने को कहा है। छत्ता जोन में 28 दुकानों को नोटिस
छत्ता जोन में सबसे अधिक 28 नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें हींग की मंडी क्षेत्र में नाले के ऊपर अवैध रूप से संचालित दुकानें और प्रतिष्ठान शामिल हैं। नगर निगम के अनुसार इन निर्माणों के कारण न केवल जल निकासी प्रभावित हो रही है, बल्कि बरसात के दौरान किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी रहती है। ताजगंज जोन में 7 भवनों को नोटिस
ताजगंज जोन में 7 भवनों और परिसरों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें सौहल्ला क्षेत्र के बंटी और नीरज, बूंदकटरा क्षेत्र निवासी अनीता गुलाटी, हज्जूपुरा क्षेत्र के रमाशंकर, श्यामलाल मार्ग स्थित भूपाल सिंह राठौर एवं अन्य, ताजगंज स्थित जवाहर बिल्डिंग के राकेश कुमार तथा फतेहाबाद रोड स्थित अब्बास नगर क्षेत्र में स्थित भवन स्वामी शामिल हैं। नगर आयुक्त ने दी चेतावनी नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि बरसात के मौसम में नागरिकों की सुरक्षा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जर्जर भवनों और नालों पर किए गए अतिक्रमण के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित भवन स्वामियों और अध्यासियों से स्वयं आगे आकर आवश्यक मरम्मत कराने तथा अवैध निर्माण हटाने की अपील की है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नोटिस के बावजूद कार्रवाई नहीं करने वालों के खिलाफ नगर निगम नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *