Headlines

सुप्रीम कोर्ट बोला-सिस्टम की जांच के लिए NTA ऑफिस जाएंगे:कमेटी की सिफारिशें सिर्फ रिपोर्ट नहीं, जमीन पर लागू हों




सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ने पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के ऑफिस का दौरा किया जाएगा। कोर्ट यह जांचना चाहता है कि परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से कराने की व्यवस्था वास्तव में काम कर रही है या नहीं। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस अलोक अराधे की बेंच ने NTA में सुधार के लिए बनी हाई-पावर्ड कमेटी की सिफारिशों को जमीन पर लागू करने पर भी जोर दिया। कोर्ट ने संयुक्त सचिव से कमेटी की अब तक की प्रगति की जानकारी देते हुए हलफनामा दाखिल करने को कहा। NEET पेपर लीक में 13 गिरफ्तार, 21 जून को री-टेस्ट हुआ NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 सेंटर्स में हुई थी। इसमें करीब 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया। 21 जून को नीट की परीक्षा दोबारा हुई थी। इस मामले की जांच CBI कर रही है। अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *