![]()
पाली विधायक भीमराज भाटी ने अपने भाई के साथ हुई मारपीट की घटना और जिले में बढ़ रहे क्राइम के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सामने अनशन किया था। इसके बाद विधायक भीमराज भाटी का शनिवार सुबह सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत और कोतवाल रविन्द्र सिंह खिंची ने अनशन खत्म करवाया। प्रशासन ने मांगों को लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया विधायक भाटी ने कहा- पुलिस-प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस पर वे अनशन समाप्त करने पर राजी हुए। अब वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उन लोगों के परिजनों से मिलेंगे, जिन्हें कांग्रेस ने टिकट दिया और 21 सितंबर को महापौर की कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा जैन के पक्ष में मतदान करवा कर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे। जिला सह प्रभारी श्रवण पटेल ने भी निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का दावा किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जबर सिंह राजपुरोहित ने सीओ सिटी से कहा कि 21 सितंबर को महापौर के मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था रखेंगे। अनशन पर ऐसे गुजरी पहली रात शुक्रवार को अनशन की पहली रात को विधायक भाटी रात करीब 2 बजे सोए। क्योंकि कार्यकर्ता मिलने के लिए देर रात तक आते रहे। सुबह साढ़े पांच बजे उठ गए। विधायक सेवा केंद्र में नहाना-धोना किया और फिर वापस अनशन पर आए। रात को नींद पूरी नहीं हुई। ऐसे में कुछ देर के लिए वापस सोए फिर कार्यकर्ताओं के आने पर वापस उठ गए। ये लोग मौजूद रहे इस दौरान जबर सिंह राजपुरोहित, मोहन हटेला, महावीर सिंह राजपुरोहित, भागीरथ सिंह राजपुरोहित, कांग्रेस नेता सुमित्रा जैन, जीवराज बोराणा, मदन सिंह जागरवाल सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
Source link
विधायक भीमराज भाटी का अनशन समाप्त:पुलिस-प्रशासन के आश्वासन के बाद माने; बोले- मेरा मकसद कांग्रेस का बोर्ड बनाना
