![]()
रेवाड़ी की जाट धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पार्ट टाइम मुख्यमंत्री कहे जाने पर भाजपा नेता एवं पीपीपी कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी पूरे हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं और प्रदेश के सभी जिलों, वर्गों और नागरिकों के हित में काम कर रहे हैं। खोला ने कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि मौजूदा सरकार पर टिप्पणी करने से पहले वे अपने शासनकाल के विकास, रोजगार और क्षेत्रीय संतुलन का लेखा-जोखा जनता के सामने रखें। डॉ. सतीश खोला ने कहा कि विपक्ष को सरकार की आलोचना करने का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन राजनीतिक बयानबाजी तथ्यों और जनहित के मुद्दों पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत टिप्पणियों और राजनीतिक व्यंग्य के बजाय विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण जैसे मुद्दों पर बहस होनी चाहिए। कांग्रेस पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दे डॉ. सतीश खोला ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि मौजूदा सरकार पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस अपने शासनकाल के विकास, रोजगार और क्षेत्रीय संतुलन का लेखा-जोखा जनता के सामने रखे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने शासनकाल के रिकॉर्ड पर जनता के सामने चर्चा करनी चाहिए। योजनाओं के जरिए पारदर्शी व्यवस्था का दावा भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार जनसंवाद और समीक्षा बैठकों के जरिए जनता से जुड़ रही है। परिवार पहचान पत्र, डीबीटी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार तकनीक आधारित और पारदर्शी व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दे रही है।
Source link
दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर BJP नेता का पलटवार:खोला बोले- पहले अपना लेखा-जोखा दे कांग्रेस; सांसद ने सैनी को बताया था पार्ट टाइम CM
