Headlines

डेराबस्सी के सुंडरां में 35 झुग्गियों में लगी आग:पंजाब-हरियाणा से पहुंचीं दमकल टीमें, 2022 में भी इसी जगह डेढ़ साल की बच्ची जली थी




मोहाली के डेराबस्सी स्थित गांव सुंडरां में शनिवार रात झुग्गियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने करीब 30 से 35 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कई परिवार अपना घरेलू सामान भी बाहर नहीं निकाल पाए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। आग लगने की सूचना मिलते ही पंजाब और हरियाणा से दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। 3 से 4 फायर टेंडरों की मदद से दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने का कारण अभी साफ नहीं फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से भी संबंधित विभागों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद आग लगने की वजह और नुकसान की स्थिति स्पष्ट होगी। 2022 में भी इसी इलाके में हुआ था बड़ा अग्निकांड सुंडरां गांव में झुग्गियों में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। 14 मई 2022 को भी इसी इलाके में बड़ा अग्निकांड हुआ था। उस समय करीब 40 से 45 झुग्गियां आग की चपेट में आ गई थीं। उस घटना में डेढ़ साल की बच्ची रूपा की जलने से मौत हो गई थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, खेत में पराली को लगाई गई आग हवा के साथ झुग्गियों तक पहुंच गई थी। मामले में जमीन के काश्तकार जीत सिंह के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 188, 427 और 304-ए के तहत केस दर्ज किया गया था। यह मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। एसडीएम बोले- संबंधित विभागों को जांच के आदेश डेराबस्सी के एसडीएम अमित गुप्ता ने बताया कि झुग्गियों में आग लगने का मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने संबंधित विभागों को सूचना देकर जांच के आदेश दिए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *