![]()
गोरखपुर के रामगढ ताल स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के 2 साल पूरे हो गए हैं। इसका उद्घाटन CM योगी ने ही किया था। शनिवार को इसकी दूसरी सालगिरह पर पूरे रेस्टोरेंट को बेहद ही खूबसूरत ढंग से लाइटों और फूलों से सजाया गया। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए ओनर आलोक अग्रवाल ने एक अनोखी पहल की। उन्होंने 50 से अधिक बेसहारा और जरूरतमंद बच्चों को रेस्टोरेंट में गेस्ट बनाकर बुलाया। उन्हें खाना खिलाया और पूरे रेस्टोरेंट पर घुमाया। इस खास आयोजन से बच्चे बहुत खुश हुए और उस पल को खूब एंजॉय किया। रेस्टोरेंट प्रबंधन की बच्चों को मनपसंद गिफ्ट भी बांटे गए थे। एक साथ बच्चों ने की फ्लोट की सैर
दोपहर 2 बजे जब बच्चे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पहुंचे, तो उनका स्वागत किया गया। आयोजकों ने सभी बच्चों को पूरे रेस्टोरेंट का चक्कर लगवाया और ताल के खूबसूरत नजारे दिखाए। इसके बाद बच्चों को उनकी पसंद का स्वादिष्ट खाना परोसा गया और पढ़ाई व खेलकूद से जुड़े ढेरों गिफ्ट्स बांटे गए। ‘बच्चों को परिवार जैसी खुशी देना ही मकसद’
कार्यक्रम के आयोजक तोषित गोयल ने बताया कि इस आयोजन का असली मकसद इन बच्चों को एक दिन अपने परिवार जैसा प्यार, सम्मान और खुशियां देना था। उन्होंने कहा कि यह रेस्टोरेंट सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है और आज गोरखपुर के टूरिज्म का सबसे बड़ा सेंटर बन चुका है। आयोजकों ने गोरखपुर के लोकल लोगों और बाहर से आने वाले टूरिस्ट्स से अपील की है कि वे रामगढ़ताल आएं और इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का मजा उठाएं।
Source link
CM योगी ने किया था उद्घाटन:गोरखपुर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के 2 साल पूरे होने पर अनाथ बच्चों को बनाया स्पेशल गेस्ट
