Headlines

पंजाब-चंडीगढ़ में आज से मौसम ड्राई रहेगा:3 से 4 दिन में मानसून की विदाई, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंडक; बारिश के आसार कम




पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम मुख्य रूप से ड्राई रहने की संभावना है। इसके साथ ही मानसून की विदाई का दौर भी शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक अगले 3-4 दिनों में राजस्थान के कुछ और हिस्सों के साथ पंजाब, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए मौसम अनुकूल है। पिछले 24 घंटे में पंजाब और चंडीगढ़ में कहीं भी बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई। इस दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह सामान्य के करीब पहुंच गया। पंजाब में सबसे अधिक तापमान 38 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया। पश्चिमी हवाओं से सुबह-शाम बढ़ेगी ठंडक मौसम विभाग के मुताबिक अब आसमान साफ होने के साथ पंजाब और चंडीगढ़ में पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। नमी कम होने से सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होगी। रात में आसमान साफ रहने से धरती की गर्मी तेजी से बाहर निकलेगी, जिससे सुबह के समय तापमान कम महसूस होगा। हालांकि दोपहर होते-होते धूप के कारण तापमान फिर बढ़ जाएगा। 24 सितंबर का मौसम तीन प्वाइंट में जानिए :- 1. बारिश: इस सप्ताह पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन कुल बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है। बारिश की गतिविधियां सीमित रहेंगी। 2. दिन का तापमान: पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर और पटियाला में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री रह सकता है। उत्तरी और मध्य पंजाब सहित बाकी हिस्सों में तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। होशियारपुर और रूपनगर में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। 3. रात का तापमान: पठानकोट में न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री, अमृतसर, गुरदासपुर और होशियारपुर-रूपनगर के कुछ हिस्सों में 18 से 20 डिग्री, मध्य पंजाब में 20 से 22 डिग्री और दक्षिणी हिस्सों में 22 से 24 डिग्री रह सकता है। कुल मिलाकर रात का तापमान सामान्य से कम या सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *