गुरुग्राम21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गुरुग्राम में विवाद के बाद तोड़फोड़ करते हुए युवक सीसीटीवी में हुए कैद।
गुरुग्राम के पालम विहार स्थित गुप्ता कॉलोनी में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों और बाइक में तोड़फोड़ की। उन्होंने घर के शीशे भी तोड़ दिए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, पड़ोसियों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि इसके बाद एक पक्ष ने कुछ युवकों को मौके पर बुला लिया।

पालम विहार की गुप्ता कॉलोनी में विवाद के बाद तोड़फोड़ करते हुए युवक।
वाहनों को नुकसान पहुंचाया और घर के शीशे तोड़े
युवकों की भीड़ ने घर के बाहर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने वाहनों को नुकसान पहुंचाया और घर के शीशे तोड़ दिए। अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

