![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मारपीट की घटना घटित हुई है। जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि खुले आम सड़क पर एक युवक के बाल खींचकर थप्पड़ मारा गया और कपड़े भी फाड़े गए। साथ ही कुछ लोग बीच-बचाव भी कर रहे थे। बाद में दोनों पक्ष कोतवाली थाना भी पहुंचा, लेकिन मामले में कोई FIR दर्ज नहीं कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात तकरीबन 9 बजे की बताई जा रही है। जहां गांधी गंज में रहने वाले डालमिया परिवार व रूपाली ड्रेसेस दुकान के संचालक के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। ऐसे में रूपाली ड्रेसेस दुकान के संचालक सन्नी अंबवानी को दुकान के बाहर मारपीट की गई। खींचतान में उसका टीशर्ट फट गया और उसके बाल खींचकर थप्पड़ से मारपीट गई। इस दौरान अन्य लोगों ने बीच बचाव भी किया। मारपीट की घटना को देखकर आसपास के लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
समझौता की बात सामने आ रही
पुलिस के अधिकारी और जवान भी मौके पर पहुंचे और माहौल को शांत कराया। जहां बीच-बचाव के बाद रात में दोनों ही पक्ष कोतवाली थाना पहुंच गए। इस दौरान भी दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, लेकिन बाद में समझौता की बात सामने आ रही है।
कोई FIR नहीं कराया
इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि रात में कुछ लोग थाना आए थे, लेकिन किसी भी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है। न ही किसी के द्वारा कोई FIR कराया गया है।
Source link
रायगढ़ में रात में बीच सड़क पर मारपीट; VIDEO:बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े भी फाड़े, रात में दोनों पक्ष थाना पहुंचा
